Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में गंगा-रामगंगा का जलस्तर घटा:चित्रकूट डिप से हटा बाढ़ का पानी: फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाईवे पर फिर शुरू हुआ आवागमन

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर कम होने से जिले में बाढ़ की स्थिति में कुछ राहत मिली है। राजेपुर थाना क्षेत्र के चित्रकूट डिप से बाढ़ का पानी निकल गया है। इसके बाद फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाईवे पर वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो गया है। सोमवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया। वहीं, रामगंगा के जलस्तर में भी 15 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। दोनों नदियों का पानी घटने के बाद खेतों और गांवों में भरा बाढ़ का पानी भी धीरे-धीरे निकलने लगा है। सोमवार को नरौरा बांध से गंगा में 64,283 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा का जलस्तर 137.5 मीटर से घटकर 136.85 मीटर पर पहुंच गया है। डेढ़ महीने से गांवों में भरा था बाढ़ का पानी गंगा में आई बाढ़ का पानी कई गांवों में करीब डेढ़ महीने से भरा हुआ था। जलस्तर कम होने के बाद भी कई गांवों के रास्ते अभी पानी में डूबे हैं। घरों में पानी भरा होने के कारण प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। पानी घटा, लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें बरकरार ग्रामीणों का कहना है कि अगर बांध से ज्यादा पानी नहीं छोड़ा गया तो जल्द ही उनके घरों में चूल्हे जलने की स्थिति बन सकती है। पानी कम होने से राहत जरूर मिली है, लेकिन ग्रामीणों की परेशानियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। सबसे बड़ी दिक्कत पशुओं के चारे की सामने आ रही है। पानी कम होने से नाव चलाना भी मुश्किल बाढ़ प्रभावित मार्गों पर पानी कम होने के कारण अब नावों का संचालन भी बंद होने लगा है। इससे उन ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ सकती है, जिनके गांव अभी भी सड़क संपर्क से पूरी तरह नहीं जुड़ पाए हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जलस्तर इसी तरह घटता रहा तो जल्द ही आवागमन और जनजीवन सामान्य हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में मधुमक्खी पालन से बढ़ेगी किसानों की आय:3.20 लाख की यूनिट पर मिलेगा 1.28 लाख रुपए अनुदान; ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
    Next Article
    लखनऊ में सितंबर में बढ़ रही उमस:तापमान सामान्य से ज्यादा हुआ, आज धूप के साथ बादल भी छाए रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment