Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा पार्षदों ने महापौर कार्यालय पर चश्पा किया ज्ञापन:विरोध में जमकर की नारेबाजी, 6 महीने से कर रहे जरनल सदन की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा नगर निगम में बसपा पार्षदों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। 6 महीने से सदन न लगने पर नाराजगी जताई। इस दौरान पार्षदों ने महपौर पर नगर निगम अधिनियम पालन न करने के आरोप लगाए। गुस्साए पार्षदों ने महापौर के न मिलने पर कार्यालय के गेट पर ज्ञापन चश्पा कर दिया। इसके बाद मेयर के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पार्षद बंटी माहौर ने कहा-नगर निगम के नियम के अनुसार 2 महीने में सदन और एक महीने के अंदर कार्यकारिणी की बैठक होनी होती है। लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद न तो सदन लग सका है और नाही कार्यकारिणी की बैठक हो सकी है। पार्षदों के क्षेत्र में तमाम समस्या है, लेकिन सदन नहीं लगेगा तो कैसे लोगों की समस्या उपर तक पहुंचेगी। आगरा नगर निगम के पार्षद लंबे समय से जरनल सदन की मांग कर रहे है। महापौर को सूचित किया गया था। मंगलवार को बसपा पार्षद दल ज्ञापन देगा, और सदन की मांग करेगा। उन्हें यहां पर आज उपस्थित होना था, लेकिन वे पिछले किस महीने में दिखी ये अधिकारियों को भी नहीं पता है। इसी क्रम में आज गुस्साए पार्षदों ने उनके ऑफिस के गेट पर ही ज्ञापन चश्पा किया है। जिससे वे जब भी नगर निगम आए तो उनकी नजर इस ज्ञापन पर पढ़े। हमारी मांग की जल्दी से जरनल सदन लगाया जाए। जिससे लोगों की समस्या का समाधान हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ट्रांसपोर्ट से माल चोरी करने वाले 2 अरेस्ट:होली में बाजार बंदी के कारण नहीं बेच पाए थे माल, दो आरोपी फरार
    Next Article
    फर्रुखाबाद में ऑटो ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर:कानपुर ले जाते समय मौत, मंडी से सब्जी लेकर लौट रहे थे घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment