Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:ट्रैक पर बिखरे शरीर के चिथड़े, मौके से मोबाइल बरामद

    8 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सहसा जगदीशपुर गांव में गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। घटना की सूचना पर नवाबगंज पुलिस और मेट सुरेंद्र मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल से एक मोबाइल बरामद हुआ। युवक का सिर फटा हुआ था और उसके चिथड़े ट्रैक पर बिखरे हुए थे। घटना की सूचना सबसे पहले टॉवल बैन ने कायमगंज स्टेशन पर दी। कायमगंज से यह जानकारी शमशाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नवलेश को भेजी गई। स्टेशन मास्टर ने तुरंत मेट सुरेंद्र को मौके पर भेजा। मेट सुरेंद्र ने पोल संख्या 157/19 और 157/18 के बीच रेलवे ट्रैक पर युवक का शव देखा। शव के पास एक मोबाइल फोन भी मिला, जो बंद था। सुरेंद्र ने तत्काल इसकी जानकारी शमसाबाद स्टेशन को दी। शमसाबाद स्टेशन मास्टर ने नवाबगंज थाना पुलिस को घटना की सूचना दी और मेमो भेजा। सूचना मिलते ही नवाबगंज थाने के दरोगा जगराम घटनास्थल पर पहुंचे। शमसाबाद पुलिस और डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। डायल 112 के कर्मियों ने बंद पड़े मोबाइल फोन को चार्ज किया। मृतक की पहचान उसके हाथ पर लिखे नाम और मोबाइल फोन के माध्यम से हुई। मृतक का नाम गिरजा शंकर पुत्र भगवानदास है, जो नगला हीरासिंह का निवासी था। यह घटना अद्दूपुर और सहसा जगदीशपुर के बीच पोल संख्या 156/18 के पास हुई। गिरजा शंकर की शादी नहीं हुई थी। उसके भाई कुलदीप और झम्मन हैं। वह महक गोल्ड निरमा कंपनी में काम करता था। आरपीएफ के दरोगा अशोक मिश्रा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    617 वोटर में से 244 के नाम कटवाने की साजिश:बूथ नंबर 249 पर मुस्लिमों के वोट कटवाने को दो व्यक्तियों के नाम से जमा किए फार्म, सत्यापन में खुलासा
    Next Article
    फतेहपुर में टैग लगे मृत बैल का मामला:पशुपालन विभाग ने जांच रिपोर्ट जारी की, वायरल दावा भ्रामक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment