Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में टैग लगे मृत बैल का मामला:पशुपालन विभाग ने जांच रिपोर्ट जारी की, वायरल दावा भ्रामक

    10 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में टैग लगे मृत बैल के वायरल वीडियो मामले में पशुपालन विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट जारी कर दी है। विभाग ने वायरल दावे को भ्रामक बताया है। जांच में सामने आया है कि वीडियो में दिख रहा बैल गौ-आश्रय स्थल का नहीं, बल्कि एक पशुपालक का था। जांच रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहा सफेद नर बैल (टैग नंबर 101160128783) ग्राम मवईधाम निवासी संतोष कुमार पुत्र कपूर सिंह का था। बैल की मृत्यु 7 फरवरी को हुई थी। संतोष कुमार ने बैल के शव के निस्तारण के लिए कुलदीप नामक व्यक्ति को जिम्मेदारी दी थी। कुलदीप ने अपने लिखित बयान में स्वीकार किया है कि पशुपालक के कहने पर उसने बैलगाड़ी से शव को जंगल में फेंक दिया था। पशु चिकित्साधिकारी चांदपुर और ग्राम विकास अधिकारी मवईधाम ने स्पष्ट किया है कि गौ-आश्रय स्थल में 4 फरवरी के बाद किसी भी गौवंश की मृत्यु नहीं हुई है। 6 से 10 फरवरी तक की सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच में भी गौशाला परिसर में किसी मृत पशु की पुष्टि नहीं हुई। विभाग ने यह भी बताया कि संतोष कुमार के पास सहभागिता योजना के तहत पंजीकृत गाय है, जिसके सत्यापन के दौरान 20 दिसंबर 2025 को खींची गई फोटो मृत बैल से मेल खाती है। गौ-आश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान 75 क्विंटल भूसा और 1 क्विंटल पशु आहार पाया गया, हालांकि हरा चारा उपलब्ध नहीं था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, वायरल खबर के बाद तथ्यात्मक जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:ट्रैक पर बिखरे शरीर के चिथड़े, मौके से मोबाइल बरामद
    Next Article
    एक साथ नहीं जमा होंगे नाम काटने वाले कई फार्म:विपक्षी दलों के आरोपों के बाद निर्वाचन कार्यालय ने सफाई दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment