Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    617 वोटर में से 244 के नाम कटवाने की साजिश:बूथ नंबर 249 पर मुस्लिमों के वोट कटवाने को दो व्यक्तियों के नाम से जमा किए फार्म, सत्यापन में खुलासा

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में मुस्लिम वोटरों के नाम कटवाने की साजिश का खुलासा हुआ है। दो व्यक्तियों ने एक ही बूथ के 617 वोटरों में से 244 के नाम कटवाने के लिए फार्म भर दिए। जबकि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत तैयार हुए वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में इन सभी का नाम है। इस खुलासे के बाद से मुस्लिम वोटर परेशान हैं। वोटर लिस्ट से नाम हटवाने के लिए भरे गए फार्मों को रद्द करवाने के लिए भागदौड़ रहे हैं। मामला हींग की मंडी स्थित लाडो गली का है। ये भी वोट डीएवी इंटर कॉलेज, बूथ नंबर 249, मोती कटरा के हैं। इन्होंने वोटर लिस्ट से अपना नाम हटवाने के लिए कोई आवेदन नहीं किया था। अब विस्तार से पढ़िये... हींग की मंडी स्थित लाडो गली में वोट काटवाने के प्रयास का खुलासा हुआ है। 244 वोटरों के नाम कटवाने के लिए फार्म भरकर जमा किया गया है। इसमें से अधिकांश मुस्लिम वोटर हैं। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 249 के वोटरों की जांच शुरू हो गई है। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वोटरों का सत्यापन किया जा रहा है। वोटर लिस्ट से नाम कटवाने के लिए दो नामों का सबसे अधिक प्रयोग किया गया है। निर्वाचन आयोग के आदेश पर 6 मार्च तक मतदाता सूची को लेकर आपत्तियां ली जा रही हैं। दो सप्ताह पूर्व लाडो गली, हींग की मंडी के 244 वोटरों के नाम सूची से हटवाने के लिए फार्म-7 भरा गया। नाम कटवाने के लिए किसी भी सदस्य ने आवेदन नहीं किया। इनके नाम से भरे गए फार्म-7 पिछले दिनों बीएलओ जब फार्म-7 की जांच के लिए क्षेत्र में पहुंचे तब लोगों को इसकी जानकारी हुई। क्षेत्र के सभी 244 फार्म शिव यादव और ऋषिकेश के नाम से भरे गए हैं। कुछ उदाहरण 1. हबीना रईस (पिता का नाम-रईसउद्दीन) मकान संख्या: 8/41 आयु: 32 2. अनीसा बेगम (पति का नाम-गुलजार अली) मकान संख्या: 8/50 आयु: 38 3. रिजवान अली (पिता का नाम-अशरफ अली) मकान संख्या: 8/50 आयु: 32 4. जुनैद अली (पिता का नाम-इखत्यार अली) मकान संख्या: 8/66 आयु: 41 अब जानिये शिव यादव के बारे में... वोटर लिस्ट से नाम हटवाने के लिए फार्म-7 पर जिस शिव यादव का नाम और मोबाइल फोन नंबर लिखा था, उस नंबर पर दैनिक भास्कर की टीम ने बात की। फोन शिव यादव ने ही उठाया। उन्होंने बताया कि वे बूथ 249 के भाजपा की ओर से बीएलए हैं। उन्होंने किसी का नाम वोटर लिस्ट से हटवाने के लिए कोई फार्म नहीं भरा है। उन्होंने बताया-इस संबंध में उनके पास एक-दो फोन और आ चुके हैं, जिसके बाद उन्हें इस प्रकरण की जानकारी हुई। एक्टिव हुए सपा नेता इस प्रकरण के खुलासे के बाद सपा के वरिष्ठ नेता रिजवानउद्दीन कुरैशी (प्रिंस) एक्टिव हुए। क्षेत्र के लोगों ने जब उन्हें अपनी समस्या बताई तो उन्होंने बूथ नंबर 249 की वोटर लिस्ट निकलवाई। इतना ही नहीं, उन्होंने वह फार्म भी एकत्रित किए, जो नाम कटवाने के लिए भरे गए थे। उन्होंने इस मामले को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के संज्ञान में लाया। जिसके बाद सपा अध्यक्ष ने अपनी अपने एक्स हैंडल से इसको लेकर एक पोस्ट डाली है। वोटर लिस्ट से नाम कटने के डर से लोग परेशान हैं… हमारे दो घर हैं। दोनों में 13 वोट थे। हमारे सभी 13 वोटरों के नाम कटवाने के लिए फार्म भरे गए हैं। ये फार्म हमने नहीं भरे हैं। किसी शिव कुमार नाम के व्यक्ति ने ये फार्म भरे हैं। जाकिर अली, निवासी लाडो गली हमारे घर में 13-14 वोटर हैं। सभी के नाम वोटर लिस्ट से हटवाने के लिए ऋषिकेश और शिव कुमार के नाम से फार्म-7 भरकर जमा कराए गए हैं। हमने अपने बीएलओ को इसकी जानकारी देती है। उनैस, निवासी लाडो गली पीडीए प्रहरी के रूप में हम लोग क्षेत्र में नजर रखे हुए हैं कि कहीं जायज वोट कट न रहा हो। इसी मुहिम के तहत हमें बूथ नंबर 249 पर 244 वोटरों के नाम कटवाने की साजिश का पता चला था। गलत तरीके से जमा किए गए फार्म-7 को हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। रिजवानउद्दीन कुरैशी (प्रिंस), सपा नेता
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ की अनिवार्यता का स्वागत:जूना अखाड़ा के महंत ने बताया अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि
    Next Article
    फर्रुखाबाद में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:ट्रैक पर बिखरे शरीर के चिथड़े, मौके से मोबाइल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment