Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद मंडी गेट पर लगा लंबा जाम:आड़े-तिरछे खड़े ट्रकों के कारण 1 किलोमीटर तक यातायात बाधित

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद की सातनपुर मंडी के पास सोमवार को करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आलू की आवक बढ़ने के कारण मंडी गेट पर आड़े-तिरछे खड़े ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई। जाम मंडी से सेंट्रल जेल चौराहे तक फैल गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडियों में से एक फर्रुखाबाद की सातनपुर मंडी में इन दिनों आलू की आवक काफी बढ़ी हुई है। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आलू मंडी पहुंच रहा है, वहीं ट्रकों से आलू की लोडिंग भी हो रही है। सुबह 4 बजे से ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और ट्रक मंडी में पहुंचने लगते हैं। सोमवार को मंडी गेट के पास ट्रकों के अव्यवस्थित ढंग से खड़े होने के कारण सड़क पर यातायात बाधित हो गया। इससे करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जो मंडी से सेंट्रल जेल चौराहे तक पहुंच गया। जाम के कारण चार पहिया और दो पहिया वाहन चालक घंटों फंसे रहे। कायमगंज निवासी दीपक शाक्य, जो कार से कानपुर जा रहे थे, ने बताया कि वे 30 मिनट से जाम में फंसे हैं और उनकी गाड़ी बिल्कुल भी आगे नहीं बढ़ पाई है। उन्होंने ट्रकों और ट्रैक्टरों के आड़े-तिरछे खड़े होने को जाम का कारण बताया। डीसीएम चालक मोहित, जो कानपुर से माल लेकर एटा जा रहे थे, ने भी बताया कि उन्हें जाम में फंसे हुए करीब 40 मिनट हो चुके हैं। किसानों ने शिकायत की कि यह समस्या आए दिन होती रहती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक ही रात में चौराहे पर चार दुकानों में चोरी:शराब की दुकानें और CSC सेंटर निशाना, सीसीटीवी उखाड़ ले गए चोर
    Next Article
    लापरवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड:जांच के लिए अभिलेख उपलब्ध न कराने पर DPRO ने लिया एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment