Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लापरवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड:जांच के लिए अभिलेख उपलब्ध न कराने पर DPRO ने लिया एक्शन

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के उरुवा ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल गुप्ता के लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) नीलेश प्रताप सिंह ने 16 फरवरी, सोमवार को एक्शन लिया है। ग्राम पंचायत अधिकारी पर जांच के लिए अभिलेख उपलब्ध न कराने का आरोप है। ग्राम पंचायत अधिकारी पर बड़हलगंज ब्लाक के परसिया तिवारी में तैनाती के दौरान गड़बड़ी का आरोप है। जब इस मामले की जांच शुरू हुई तो उन्होंने कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। बार-बार मांगने पर भी दस्तावेज नहीं दिए तो उनपर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही विभागीय कार्यों में रुचि न लेने का आरोप भी लगाया गया है। जानिए क्या आरोप लगाए गए हैं ग्राम पंचायत अधिकारी पर जांच में सहयोग न करने का आरोप है। DPRO ने बताया कि बड़हलगंज ब्लाक के परसिया तिवारी गांव में राहुल गुप्ता की तैनाती के दौरान अनियमितता को लेकर शिकायत भी हुई थी। उसी जांच कराई जा रही है। इसके लिए दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा जा रहा था लेकिन राहुल की ओर से इस निर्देश की अवहेलना की गई। इस मामले में शिकायतकर्ता ने डीएम को पार्टी बनाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसके बाद भी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके साथ ही परसिया तिवारी की प्रारंभिक जांच में ग्राम पंचायत अधिकारी दोषी पाए गए हैं। वह विभागीय कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं। पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप भी लगाया गा है। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों के आदेशों के उल्लंघन का आरोप भी है। रहुल गुप्ता को उरुवा ब्लाक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इसकी जांच बड़हलगंज के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद मंडी गेट पर लगा लंबा जाम:आड़े-तिरछे खड़े ट्रकों के कारण 1 किलोमीटर तक यातायात बाधित
    Next Article
    अमिषा पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट:मुरादाबाद के इवेंट मैनेजर ने दर्ज कराया था केस; फीस लेकर भी परफॉर्म नहीं करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment