Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फरीदाबाद में स्टड्स कंपनी में ड्यूटी पर सुपरवाइजर की मौत:जांच को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, यूपी का रहने वाला था

    3 hours ago

    1

    0

    फरीदाबाद जिले के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में स्थित मशहूर हेलमेट बनाने वाली स्टड्स कंपनी में नाइट ड्यूटी के दौरान कंपनी के एक लाइन सुपरवाइजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। कंपनी के कर्मचारियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। घटना के बाद जांच और आर्थिक मदद को लेकर कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर प्रदर्शन किया। अचानक तबीयत खराब होने से गिरा जानकारी के अनुसार गांव मलारना निवासी 42 वर्षीय मुकेश पाल सेक्टर-58 स्थित स्टड्स कंपनी में लाइन सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। वह पिछले करीब 18 वर्षों से कंपनी में काम कर रहे थे और अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए यहीं नौकरी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात वह अपनी नाइट ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वह वहीं गिर पड़े। यह देख कंपनी में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें संभाला और बिना देर किए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मुकेश पाल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद की मोर्चरी में रखवा दिया। कर्मचारियों ने कंपनी गेट के बाहर प्रदर्शन किया घटना के बाद मंगलवार सुबह कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने कंपनी गेट के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन भी किया। कर्मचारियों का कहना था कि मामले की सही तरीके से जांच की जाए और मृतक के परिवार को उचित मदद दी जाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों को समझाकर शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसके बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच कर रही पुलिस सेक्टर-58 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक मुकेश पाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला था। वह काफी समय से फरीदाबाद में रहकर नौकरी कर रहा था। उनके परिवार में तीन बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई हो सकती है, लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईस्कूल का एग्जाम देने जा रहे छात्र की मौत:अलीगढ़ में डंपर का पहिया सिर से गुजरा; गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़, सड़क जाम किया
    Next Article
    गोंडा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पुतला दहन:मानदेय बकाया को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने किया विरोध प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment