Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फुटबॉल वर्ल्डकप के बीच ईरानी ट्रेनिंग-बेस के बाहर शव मिला:टीम ने कैंप अमेरिका से मेक्सिको शिफ्ट किया था; कल न्यूजीलैंड से पहला मैच

    10 hours ago

    1

    0

    फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान ईरान फुटबॉल टीम के ट्रेनिंग बेस के पास कार से शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्टेडियम के बाहर खड़ी कार की डिक्की से शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मेक्सिको के तिजुआना के एस्टाडियो कैलिएंते स्टेडियम के सामने स्थित पार्किंग एरिया में खड़ी एक ग्रे रंग की कार से तेज दुर्गंध आने पर पुलिस ने उसकी जांच की। कार की डिक्की खोलने पर उसमें एक बैग के अंदर शव मिला। एक दिन पहले फ्लोरिडा में प्री-टूर्नामेंट कैंप के दौरान इंग्लैंड की फुटबॉल टीम का सामना चोरी हो गया था, जिसे कैंसास पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस ने करीब 15 लाख रुपए के सामान की रिकवरी की है। फोटो देखिए… ईरान ने 21 दिन पहले कैंप शिफ्ट किया था 23 मई को ईरान की फुटबॉल टीम वीजा में देरी और टीम प्रबंधन से जुड़े कुछ यात्रा प्रतिबंधों के कारण वर्ल्ड कप के दौरान तिजुआना को अपना अस्थायी बेस कैंप बनाया था। टीम अगले सप्ताह न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला ग्रुप मैच खेलने के लिए लॉस एंजिलिस रवाना होगी। ईरानी फुटबॉल से जुड़े 2 अन्य अपडेट्स… ईरान का पहला मैच न्यूजीलैंड से होगा ईरान वर्ल्ड कप में ग्रुप-जी का अपना पहला मैच 15 जून को कैलिफोर्निया के इंग्लेवुड में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। इसके 6 दिन बाद वह इसी स्थान पर बेल्जियम से भिड़ेगा। टीम ग्रुप चरण के अपने अंतिम मैच में 26 जून को सिएटल में मिस्र का सामना करेगी। ईरानी टीम ने 7वीं बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। टीम अब तक सिर्फ 3 मैच जीत सकी है। पहले वर्ल्ड कप खेलने से इंकार किया था ईरान ने पहले अमेरिका की मेजबानी में कोई भी मैच खेलने से इनकार कर दिया था। वहां के खेल मंत्री अहमद दुन्यामाली ने कहा था कि फुटबॉल टीम 2026 फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सकती। उनका कहना था कि अमेरिकी-इजराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या के बाद ऐसी परिस्थितियों में टूर्नामेंट में भाग लेना संभव नहीं है। बाद में फीफा के मनाने पर वह तैयार हो गया। पढ़ें पूरी खबर ------------------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप की कंट्रोवर्सी की यह खबर भी पढ़िए इंग्लैंड टीम का सामान चोरी, गाड़ी से ही फुटबॉल-जूते ले गए चोर FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड फुटबॉल टीम का सामान चोरी हो गया। यह घटना शुक्रवार को हुई। टीम का सामान फ्लोरिडा में लगे प्री-टूर्नामेंट कैंप से अमेरिका के कैंसास सिटी स्थित स्वोप सॉकर विलेज ले जाया जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पोर्ट्स अपडेट:नीरज चोपड़ा ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स की टीम में शामिल, क्वालिफाइंग मार्क हासिल करने पर ही खेल पाएंगे
    Next Article
    श्रीलंका ने दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराया:सीरीज 1-1 से बराबर; मिशारा-शनाका ने फिफ्टी लगाई, चमीरा-हसरंगा को 3-3 विकेट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment