Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर की अंजू प्रजापति का कार्यकाल बढ़ा:पांचवीं बार मिली राज्य महिला आयोग में जिम्मेदारी, 50 से अधिक जिलों में किया दौरा

    21 hours ago

    3

    0

    यूपी के फतेहपुर जिले के रहनी वाली राज्य महिला आयोग की सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में अक्टूबर 2020 से सेवा कर रहीं अंजू प्रजापति का कार्यकाल बढ़ाया गया है। लगातार पांचवीं बार जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने इसे महिलाओं की सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूती से निभाने का अवसर बताते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। अपने कार्यकाल के दौरान अंजू प्रजापति ने 50 से अधिक जनपदों का प्रवास कर ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों की महिलाओं से सीधे संवाद किया। महिला सुरक्षा, न्याय, अधिकार और सशक्तिकरण से जुड़े मामलों में जनसुनवाई के साथ उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को मौके पर जाकर समझने और उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए। पीड़ित महिला खुद को अकेला न समझे उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहा है कि कोई भी पीड़ित महिला खुद को अकेला न समझे। उसकी बात संवेदनशीलता से सुनी जाए और नियमानुसार न्याय, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए। साथ ही पात्र महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन के अवसर उपलब्ध कराने पर भी उन्होंने जोर दिया। जमीनी स्तर पर कार्य जारी अंजू प्रजापति ने कहा, “महिला आयोग की जिम्मेदारी मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि सेवा का दायित्व है। हर पीड़ित महिला के लिए मैं एक बहन और बेटी की तरह उसके साथ खड़े होने का प्रयास करती हूं।” उन्होंने कहा कि आगे भी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, अधिकार और सशक्तिकरण के लिए जमीनी स्तर पर कार्य जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुमित पाठक बने किसान समिति अध्यक्ष:गुरसरांय ब्लॉक किसान समिति का सर्वब्राह्मण विकास परिषद ने सुमित पाठक को अध्यक्ष किया मनोनीत
    Next Article
    मूवी रिव्यू- ‘प्रेम कीटाणु’:प्यार की तलाश में निकले वीर पहाड़िया की कहानी में है हंसी, उलझन और एक मजेदार ट्विस्ट; जानिए कैसी है फिल्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment