Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर के पथ व्यापारियों ने की अस्थायी स्थल की मांग:नगर पालिका ईओ को ज्ञापन दिया, रोजगार सुरक्षित करने की अपील

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर नगर क्षेत्र में सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर छोटे-छोटे कारोबार कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले पथ व्यापारियों ने प्रशासन और नगर पालिका से अस्थायी स्थल आवंटित किए जाने की मांग की है। इस संबंध में उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश से संबद्ध पथ विक्रेता संगठन ने बुधवार को 12 बजे नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि आर्थिक रूप से कमजोर पथ व्यापारी आईटीआई रोड, पटेलनगर, पथरकटा, बिंदकी बस स्टैंड, सदर अस्पताल, पक्का तालाब, बस स्टैंड और वर्मा चौराहा सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में छोटे स्तर पर व्यापार करते हैं। इन्हीं दुकानों और ठेलों से उनकी रोजी-रोटी चलती है। संगठन का आरोप है कि कई बार प्रशासन और नगर पालिका की कार्रवाई के दौरान बिना पूर्व सूचना के इन पथ व्यापारियों को हटा दिया जाता है। इससे उनका कारोबार प्रभावित होने के साथ परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है। संगठन ने मांग की है कि पथ व्यापारियों के लिए अलग-अलग स्थानों पर अस्थायी स्थल आवंटित किए जाएं, ताकि वे व्यवस्थित तरीके से अपना कारोबार कर सकें। इससे उनके परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी। मांगपत्र में आईटीआई रोड स्थित खाली पड़े यूसुफ क्लब परिसर को भी अस्थायी पथ विक्रेताओं के लिए आवंटित किए जाने का सुझाव दिया गया है। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि पथ व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने से उनका रोजगार सुरक्षित होगा और नगर की व्यवस्था भी बेहतर होगी। इस दौरान पथ विक्रेता संगठन अध्यक्ष सर्वेश पांडेय समेत रचित शर्मा गुड्डू, सनी, निजाम, आमिर, राकेश शर्मा, राज शमी, साहेबे आलम, दाऊद, सैफ आलम, सलमान, विनय गुप्ता, अजीत कुमार, अमन तिवारी, रमन तिवारी और अवनीश तिवारी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के यमुनापार में चौथे दिन भी पेयजल संकट:टूटी पाइपलाइन से आपूर्ति ठप, महंगे दामों पर पानी खरीदने को मजबूर लोग
    Next Article
    हरदोई में जेसीबी ड्राइवर ने फांसी लगाई:परिजनों के पहुंचने से पहले हुई मौत, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment