Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में 15 मुकदमों का वांछित हिस्ट्रीशीटर घायल:मुठभेड़ के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार व गाड़ी जब्त

    6 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले में पुलिस और क्राइम डिटेक्शन की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों चोरी व आपराधिक मामलों में वांछित एक गिरोह का हिस्सा हैं। देवमई नहर पुलिया के पास हुई इस कार्रवाई में जवाबी गोलीबारी के दौरान एक मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घेराबंदी कर उसके दो अन्य साथियों को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त एक कार, दो अवैध तमंचे, कारतूस, नकद राशि, लोहे की रॉड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी कई थानों में दर्ज मुकदमों में वांछित थे, जिनमें से एक आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। 2 तस्वीरें देखिए - पूरा मामला विस्तार से पढ़िए - मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो अन्य आरोपियों नसीम और जावेद को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। जहानाबाद थाना क्षेत्र के कछेवरा के रहने वाले आरोपी रफीक(45) के बाएं पैर में गोली लगी है। घटना देवमई नहर पुलिया के पास हुई। घायल रफीक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा, तीन जिंदा कारतूस और एक बोलेरो गाड़ी बरामद की गई है। हिस्ट्रीशीटर पर 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज रफीक एक हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए अन्य दो आरोपी नसीम (पुत्र सत्तार उर्फ भुल्ली, लगभग 25 वर्ष) और जावेद (पुत्र नफीस, लगभग 22 वर्ष) भी फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र के तेजानगर के रहने वाले हैं। बोलेरो कार, 12,500 रुपये नकद व लोहे की रॉड और चार मोबाइल फोन बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध .315 बोर के तमंचे, दो खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की बोलेरो कार, 12,500 रुपये नकद, एक लोहे की रॉड और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ बकेवर थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0 101/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस, औंग थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0 72/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस और मु0अ0सं0 75/2026 धारा 303 बीएनएस से संबंधित थी। इन मुकदमों में ये अभियुक्त वांछित थे। बकेवर थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाद में सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल:दो साथी गिरफ्तार, अवैध हथियार और नकदी बरामद
    Next Article
    गाजियाबाद में सुबह से धूप खिली:आज दूसरे दिन भी हल्की बारिश का अनुमान, तापमान 34 डिग्री सेल्सियस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment