Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल:दो साथी गिरफ्तार, अवैध हथियार और नकदी बरामद

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार देर रात पुलिस और क्राइम डिटेक्शन टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। मौके से भाग रहे उसके दो साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बकेवर पुलिस और क्राइम डिटेक्शन की संयुक्त टीम 17/18 अगस्त की रात करीब एक बजे क्षेत्र में गश्त कर रही थी। देवमई नहर पुलिया के पास संदिग्ध लोगों और एक वाहन को देखकर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जहानाबाद थाना क्षेत्र के कछेवरा निवासी रफीक पुत्र सफीक के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। मुठभेड़ स्थल से भागने की कोशिश कर रहे जहानाबाद थाना क्षेत्र के तेजानगर निवासी नसीम पुत्र सत्तार उर्फ भुल्ली और जावेद पुत्र नफीस को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध .315 बोर के तमंचे, दो खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, एक सफेद रंग की बोलेरो कार, 12,500 रुपये नकद, एक लोहे की रॉड और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी बकेवर और औंग थानों में दर्ज चोरी सहित कई अन्य मुकदमों में वांछित थे। इन पर फतेहपुर सहित अन्य जिलों में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस इनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। बकेवर पुलिस इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोक अदालत में होगी समझौता वार्ता:श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में दोनों पक्ष करेंगे समझौते का प्रयास, तीसरी बार होगी दोनों पक्षों में वार्ता
    Next Article
    फतेहपुर में 15 मुकदमों का वांछित हिस्ट्रीशीटर घायल:मुठभेड़ के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार व गाड़ी जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment