Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में बाइक टकराने पर मारपीट:सड़क पर युवकों ने की पिटाई, VIDEO सामने आने पर पुलिस जांच में जुटी

    22 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सड़क पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दो युवक एक अन्य युवक की पिटाई करते दिख रहे हैं। राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मारपीट करने वाले युवकों की तलाश में जुट गई है। यह वायरल वीडियो राधा नगर थाना क्षेत्र के शादीपुर नाका स्थित बीएसएनएल ऑफिस के सामने का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रेलवे नगर गेट खुलने पर दोनों ओर से वाहन निकल रहे थे। इसी दौरान दो युवकों की बाइक आपस में टकरा गईं, जिससे उनके बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दो युवकों ने मिलकर एक अन्य युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मारपीट कर रहे युवकों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इस मामले में जयरामनगर चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने पर मारपीट करने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया वन स्टॉप सेंटर से किशोरी फरार:अपहरण मामले में बरामद होने के बाद संरक्षण में रखी गई थी; तलाश में जुटी पुलिस टीमें
    Next Article
    मुरादाबाद में शिक्षकों का प्रदर्शन:टीईटी अनिवार्यता से छूट के लिए अध्यादेश लाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment