Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में बनेगा वर्किंग वुमन हॉस्टल:आम लोगों ने बजट पर जताई नाराजगी, विपक्षी बोले- रेल पार्क और फूड पार्क का जिक्र नहीं

    8 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में बुधवार को पेश हुए बजट को लेकर आम लोगों और विपक्षी दल के नेताओं की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। जहाँ कुछ लोग इसे सामान्य बजट बता रहे हैं, वहीं कई लोगों का कहना है कि इससे आम जनता को कोई खास राहत नहीं मिली है। इसी बीच, शहर के लिए एक सकारात्मक घोषणा हुई है कि फतेहपुर में जल्द ही वर्किंग वुमन हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। बजट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवाकांत तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के बजट में इस बार कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर जनप्रतिनिधियों ने जिले में रेल पार्क और फूड पार्क से रोजगार मिलने की बात कही थी, लेकिन इस बजट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। अधिवक्ता और वरिष्ठ बसपा नेता मो. आसिफ ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस बार के बजट से कोई खास उम्मीद पूरी होती नजर नहीं आई। उनका कहना है कि बजट में आम लोगों के लिए ठोस प्रावधान नहीं दिखते और मलवां क्षेत्र में बंद होती औद्योगिक फैक्ट्रियों के लिए भी कुछ खास नहीं है। इन प्रतिक्रियाओं के बीच शहर के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा सामने आई है। फतेहपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाया जाएगा। यह हॉस्टल नौकरीपेशा महिलाओं, छात्राओं और प्रशिक्षण ले रही युवतियों को सुरक्षित व किफायती आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक प्रवेश, स्वच्छ पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कानपुर की रहने वाली बैंक महिला कर्मी सोमैया सिंह ने ऑफ कैमरा बताया कि वुमन हॉस्टल बनने से उन्हें बड़ी सहूलियत मिलेगी और किराए पर रहने के लिए मकान मालिक को दिया जाने वाला पैसा बच जाएगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इस योजना का सही तरीके से क्रियान्वयन हुआ, तो यह महिलाओं के लिए बड़ी राहत साबित होगी। खासकर उन महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा जो बाहर से आकर फतेहपुर में काम करती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में तीन ज्वैलरी शोरुम में इनकम टैक्स की रेड:वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर बिरहाना रोड, नयागंज और लाल बंगला पहुंची टीम
    Next Article
    फिरोजाबाद को प्रदेश बजट में मिला स्मार्ट सिटी फंड:सड़कों, ड्रेनेज, बिजली, ट्रैफिक के लिए करोड़ों रुपए मिलेंगे, स्मार्ट रोड के लिए 31.12 करोड़ स्वीकृत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment