Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में सुबह से मूसलाधार बारिश:8वीं तक के सभी स्कूल बंद, जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले में बुधवार सुबह 5 बजे से मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार तेज बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई जगह भारी जलभराव हो गया है। खराब मौसम और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए प्रिंसी मौर्य ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में बुधवार की छुट्टी घोषित कर दी है। मुख्य सड़कों और गलियों में 1 से 2 फीट तक पानी सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण मुख्य सड़कों, निचले इलाकों और गलियों में पानी भर गया है। कई जगह 1 से 2 फीट तक पानी जमा होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। स्कूल और दफ्तर जाने वाले लोगों को सुबह काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारियों और राहगीरों को भी जलभराव के कारण दिक्कतें उठानी पड़ीं। अगले 3 दिन बारिश की संभावना मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण अगले तीन दिनों तक क्षेत्र में बारिश की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की चेतावनी दी गई है। जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने के निर्देश जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। जिला प्रशासन और नगर निकाय की टीमों को जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे बेवजह जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें और बारिश के दौरान सावधानी बरतें। खेतों में जलभराव से फसलों को नुकसान की आशंका लगातार बारिश से किसान भी सतर्क हैं। खेतों में अधिक जलभराव होने से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसान फसलों की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में बारिश का दौर जारी, आज हाई अलर्ट:सुबह से हो रही रुक-रुककर बारिश, कक्षा 12 तक के स्कूल बंद
    Next Article
    गोलीकांड के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर आरोपी:चार पर मुकदमा, नंबर ब्लैक लिस्ट करने से नाराज था आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment