Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोलीकांड के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर आरोपी:चार पर मुकदमा, नंबर ब्लैक लिस्ट करने से नाराज था आरोपी

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के अकबरपुर गांव में घर में घुसकर युवती को गोली मारने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने घायल युवती की भाभी की तहरीर पर आरोपी विपिन जाटव, उसके पिता ताराचंद्र और भाई विजय व विजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मंगलवार दोपहर उसायनी निवासी 25 वर्षीय अंजली यादव घर की दूसरी मंजिल पर पड़ोस के बच्चों को पढ़ा रही थी। इसी दौरान विपिन जाटव घर में घुस आया। आरोप है कि उसने अंजली पर तीन राउंड फायर किए। दो गोलियां बच निकल गईं, जबकि एक गोली उसके कंधे को पार कर गई। गोली लगने से घायल अंजली को स्वजन ने सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विपिन जाटव शादीशुदा है। उसकी शादी के बाद अंजली ने उससे दूरी बना ली थी। इसके बावजूद आरोपी कथित रूप से लगातार फोन कर उसे परेशान कर रहा था। इससे परेशान होकर युवती ने उसका मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी विपिन जाटव की भाभी बृजेश कुमारी पत्नी विनय उसायनी ग्राम पंचायत की प्रधान हैं। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। घटना की सूचना पर सीओ अरुण कुमार चौरसिया और इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की थी। अब मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस घटना में प्रयुक्त तमंचे और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में सुबह से मूसलाधार बारिश:8वीं तक के सभी स्कूल बंद, जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
    Next Article
    सपा नेता डक्कू, महानगर अध्यक्ष पर केस दर्ज:गोरखपुर में कब्जा और मारपीट मामला; डक्कू ने कहा- अपनी जमीन पर मलबा हटाने गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment