Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में बारिश का दौर जारी, आज हाई अलर्ट:सुबह से हो रही रुक-रुककर बारिश, कक्षा 12 तक के स्कूल बंद

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में देर रात हुई झमाझम बारिश के बाद बुधवार सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। आसमान में सुबह से ही काले घने बादल छाए हुए हैं और बीच-बीच में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज, 2 सितंबर को प्रयागराज में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। बारिश के मद्देनजर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। पिछले करीब 24 घंटे से प्रयागराज में रुक-रुककर बारिश हो रही है। लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों और प्रमुख चौराहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। निरंजन डॉट पुल, कटरा, चौक, सिविल लाइंस, जॉर्ज टाउन, नया बस अड्डा, करेली और बहादुरगंज समेत कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। देर रात हुई तेज बारिश के बाद बुधवार सुबह मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। सुबह से काले घने बादल छाए हैं और रुक-रुककर रिमझिम फुहार पड़ रही है। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। फिलहाल मौसम विभाग के मुताबिक दिनभर मौसम इसी तरह बना रह सकता है और कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। खासकर दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक मौसम के इसी तरह बने रहने और रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत के मंदिर में महायज्ञ:कई श्रद्धालुओं ने लिया भाग, सावन के समापन पर कन्या भोज और भंडारा
    Next Article
    फतेहपुर में सुबह से मूसलाधार बारिश:8वीं तक के सभी स्कूल बंद, जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment