Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में यमुना नदी में डूबे युवक का शव मिला:तीसरे दिन 12 किमी दूर पैलानी में बरामद, जल निगम में होनी थी ज्वाइनिंग

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बारा घाट पर भैया दूज पर्व के दौरान यमुना नदी में डूबे युवक का शव घटना स्थल से लगभग 12 किलोमीटर दूर बांदा जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के सबहदा गांव के पास मिला। देखिए घटना की तस्वीरें… यह घटना गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे की है। बाराघाट के समीप यमुना नदी में स्नान करते समय कानपुर जनपद के सजेती थाना क्षेत्र के किशोरपुर निवासी 19 वर्षीय अभय कुमार पुत्र रामखेलावन और विवेक कुमार डूब गए थे। लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। नाविकों ने काफी प्रयास के बाद विवेक कुमार को बाहर निकाल लिया, लेकिन अभय कुमार को नहीं बचाया जा सका और वह गहरे पानी में डूब गया। अभय कुमार और विवेक कुमार दोनों जमघट पर्व पर यमुना में स्नान करने आए थे। बारा घाट पर अधिक भीड़ होने के कारण वे पीपे का पुल पार कर बाँदा जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र की सीमा में पहुँच गए थे, जहाँ स्नान करते समय वे गहरे पानी में चले गए। शनिवार को प्रयागराज राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के उप निरीक्षक अजीत कुमार भारती के नेतृत्व में पंद्रह जवानों की टीम ने सर्च अभियान चलाया। शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे, घटना स्थल से 12 किलोमीटर पूरब दिशा में बाँदा जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के सबहदा गाँव में नदी के किनारे अभय कुमार का शव मिला। मृतक के परिजनों में माँ ममता देवी, पिता रामखेलावन, छोटा भाई निर्भय कुमार और बहन आस्था देवी शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि अभय कुमार होनहार था और उसकी जल निगम विभाग में जॉइनिंग होने वाली थी। जसपुरा थाना प्रभारी ऋषि देव ने बताया कि शव का कानूनी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में 4 आरोपी गिरफ्तार, 25 पशु बरामद:पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस की कार्रवाई
    Next Article
    ईरान–इजराइल तनाव की आंच फिरोजाबाद तक:गैस कोटे में कटौती से कांच-चूड़ी उद्योग पर संकट के बादल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment