Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर पुलिस ने जीतीं दो शील्ड:शूटिंग और एलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

    4 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर पुलिस ने 29वीं अंतर्जनपदीय प्रयागराज जोन की एलार्म एफिशिएंसी रेस और रायफल, रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में दो प्रतिष्ठित शील्ड जीती हैं। टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज जोन के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जोन के विभिन्न जिलों की पुलिस टीमों ने भाग लिया। फतेहपुर पुलिस टीम ने अपनी शारीरिक दक्षता, अनुशासन, लक्ष्यभेदन क्षमता और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एलार्म एफिशिएंसी रेस में शारीरिक क्षमता और टीमवर्क के साथ ही शूटिंग प्रतियोगिता में सटीक निशानेबाजी टीम की सफलता का प्रमुख आधार रही। इस उपलब्धि पर फतेहपुर पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे विजेता खिलाड़ियों और टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, समर्पण, अनुशासन और बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम है। एसपी ने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि जनपद पुलिस के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रेरणा देगी। फतेहपुर पुलिस की इस उपलब्धि को विभाग में एक ऐतिहासिक प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। टीम ने दो शील्ड जीतकर न केवल अपनी क्षमता साबित की, बल्कि प्रयागराज जोन स्तर पर जनपद पुलिस का नाम भी रोशन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के 12 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन:मण्डलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया
    Next Article
    बिजनौर में बारिश से जलभराव, VIDEO:कई इलाकों में लगा पानी, लोगों को गर्मी से मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment