Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई के 12 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन:मण्डलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में 12 और 13 अगस्त को आयोजित मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हरदोई के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर जिले के 12 खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता राजवीर सिंह ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे इसकी जानकारी दी। अंडर-19 में लखनऊ को हराकर जीती ट्रॉफी अंडर-19 बालक वर्ग में सनातन धर्म इंटर कॉलेज के कार्तिकेय कश्यप, संस्कार गुप्ता और शौर्य पाठक ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में हरदोई की टीम ने लखनऊ को 2-1 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। पांच वर्गों में हरदोई की टीम रही उपविजेता हरदोई की टीम अंडर-17 और अंडर-14 बालक वर्ग में उपविजेता रही। वहीं, बालिका वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों वर्गों में हरदोई की टीमों ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। बालक वर्ग के इन खिलाड़ियों का हुआ चयन लखनऊ मंडल की राज्यस्तरीय टीम के लिए हरदोई से छह बालक खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें अंडर-14 वर्ग से प्रखर, अंडर-17 से आदर्श कुमार और वरुण कश्यप तथा अंडर-19 से कार्तिकेय कश्यप, संस्कार गुप्ता और शौर्य पाठक शामिल हैं। बालिका वर्ग में छह खिलाड़ियों को मिली जगह बालिका वर्ग में अंडर-14 से अंशिका गुप्ता और सैजली, अंडर-17 से सुथरा दीक्षित और पिंकी पाल तथा अंडर-19 से अंशिका कश्यप और पायल देवी का चयन हुआ है। सभी 12 खिलाड़ी 23 से 26 सितंबर तक बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रशिक्षकों और शिक्षकों ने दी बधाई खिलाड़ियों की सफलता में पूर्व क्रीड़ा सचिव हंसराज कुशवाहा, अनुराग मिश्रा और दीपक कुमार के मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिवाकर और वरिष्ठ प्रवक्ता राजवीर सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और राज्यस्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में विभाजन त्रासदी को किया याद:पुलिस कार्यालय और सिविल लाइन थाने में दो मिनट का मौन; शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    फतेहपुर पुलिस ने जीतीं दो शील्ड:शूटिंग और एलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment