Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फायरिंग कर भाग रहे गैंगस्टर का हाफएनकाउंटर:मुजफ्फरनगर में 15 हजार का इनामी घायल, हथियार और बाइक बरामद

    5 hours ago

    1

    0

    मुज़फ्फरनगर में मीरापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गैंगस्टर सादिक घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। CO जानसठ ऋषिका सिंह के अनुसार भुम्मा पुलिस चौकी के पास नहर पुल पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया और बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। तेजी से मोड़ने के दौरान उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई, जिसके बाद वह वाहन छोड़कर खेतों और जंगल की तरफ भागने लगा। भागते समय आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी को कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन उसने फायरिंग जारी रखी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी सादिक पुत्र भुट्टू निवासी शाहपुर थाना गंगोह, जिला सहारनपुर के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। CO ने बताया कि जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी सादिक कोई साधारण अपराधी नहीं बल्कि शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित है। वह थाना मीरापुर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। CO ऋषिका सिंह का कहना है कि आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और उसके अन्य साथियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बीएड प्रवेश परीक्षा शुरू:चार केंद्रों पर 1526 अभ्यर्थी, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम
    Next Article
    दुष्कर्म के प्रयास में ममेरे भाई को 10 साल कैद:फिरोजाबाद कोर्ट ने समझौता रद्द कर दोषी को सुनाई सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment