Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमले पर UN Chief Antonio Guterres ने जताई गहरी चिंता

    2 hours ago

    1

    0

    (योषिता सिंह) संयुक्त राष्ट्र, दो अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ‘फ्लाईदुबई’ की एक उड़ान में हुई उस घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है जिसमें एक भारतीय पायलट कथित तौर पर अपने सह-पायलट द्वारा विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश को नाकाम करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया। दुबई से तेल अवीव जा रही इस उड़ान में 27 बच्चों समेत 174 लोग सवार थे। कॉकपिट में हुए विवाद के बाद बुधवार को विमान को उत्तर-पश्चिम सऊदी अरब के तबूक में आपात स्थिति में उतारा गया था।इजराइल के अधिकारियों के अनुसार, सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक के रूप में हुई है। उसने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया जिसके बाद विमान 30 सेकंड से भी कम समय में करीब 14,000 फुट नीचे चला गया। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि गुतारेस तेल अवीव जा रहे ‘फ्लाईदुबई’ विमान से जुड़ी गंभीर घटना को लेकर चिंतित हैं और इस बात से राहत महसूस कर रहे हैं कि बड़ी त्रासदी टल गई।बयान में कहा गया है कि गुतारेस ऐसे किसी भी कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं जिससे आम नागरिकों की जान और नागर विमानन की सुरक्षा खतरे में पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जांच करने के लिए संबंधित अधिकारियों के आभारी हैं। बयान में कहा गया, ‘‘हम इस घटना से जुड़ी सभी गतिविधियों पर नजर बनाए रखेंगे।’’ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने जांच शुरू कर दी है और वह इस घटना पर ‘‘बारीकी से नजर’’ रख रहा है।मच्छार पर चाकू से हमला किया गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए, इसके बावजूद उन्होंने अपने सह-पायलट का मुकाबला किया। विमान के उतरने के बाद सह-पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया। भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह मच्छार के स्वास्थ्य पर करीब से नजर रख रहा है।तबूक के एक अस्पताल में शुरुआती उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज और स्वास्थ्य लाभ के लिए अबू धाबी ले जाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Smit Machchhar की तारीफ सुन पगलाया पाकिस्तान, किया अजीब ऐलान!
    Next Article
    Vishwakhabram: Sergio Gor की बढ़ती सक्रियता पर उठे गंभीर सवाल, Singhvi की 'Viceroy' वाली टिप्पणी से बहस गर्माई

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment