Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    France में Vikram Misri ने आर्थिक सुरक्षा और साइबर मुद्दों पर की अहम चर्चा

    5 hours ago

    1

    0

    विदेश सचिव विक्रम मिसरी की पेरिस यात्रा के दौरान भारत और फ्रांस ने मंगलवार को आपूर्ति श्रृंखला की कमजोरियों, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, साइबर सुरक्षा और रणनीतिक आपूर्तियों की सुरक्षा पर चर्चा की। इस दौरान दोनों पक्षों ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर भी बातचीत की। मिसरी और उनके फ्रांसीसी समकक्ष तथा यूरोप एवं विदेश मामलों के मंत्रालय के महासचिव मार्टिन ब्रियेंस ने भारत-फ्रांस आर्थिक सुरक्षा एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी संवाद की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता की।इस संवाद की स्थापना जून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान की गई थी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक में आपूर्ति श्रृंखला की कमजोरियों, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, साइबर सुरक्षा और रणनीतिक आपूर्तियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। विदेश मंत्रालय ने कहा, दोनों पक्षों ने माना कि यह संवाद नवाचार रोडमैप 2030, भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष, मौजूदा आर्थिक एवं वित्तीय संवाद और अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने के लक्ष्य को पूरक है।उन्होंने संवाद के दौरान तय की गई प्राथमिकताओं पर काम करने पर सहमति जताई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय व्यापार पिछले एक दशक में दोगुने से अधिक होकर 2025-26 में 13.6 अरब यूरो (करीब 15 अरब अमेरिकी डॉलर) हो गया। यूरोपीय संघ में नीदरलैंड और जर्मनी के बाद फ्रांस भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।मिसरी और ब्रियेंस ने तीसरे भारत-फ्रांस रणनीतिक अंतरिक्ष संवाद की भी सह-अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने पिछली बैठक के बाद हुई प्रगति की समीक्षा की और अंतरिक्ष क्षेत्र में जारी सहयोग पर चर्चा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump के समर्थन के बाद Pete Hegseth के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव US House में गिरा
    Next Article
    Hormuz जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर US की अपील, G7 देशों से नहीं मिला ठोस समर्थन

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment