Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Hormuz जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर US की अपील, G7 देशों से नहीं मिला ठोस समर्थन

    11 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मंगलवार को जी7 समूह के सदस्य देशों से आग्रह किया कि वे “आगे आएं” और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को ईरान के हमलों से बचाने में मदद करें। हालांकि, रूबियो ने स्वीकार किया कि पेरिस में जी7 देशों के विदेश मंत्रियों के साथ हुई बातचीत में इस मुद्दे पर कोई प्रगति नहीं हो सकी। यह पूछे जाने पर कि जी7 देशों के विदेश मंत्रियों ने उनकी अपील पर किस तरह प्रतिक्रिया दी, रूबियो ने कहा, “मैंने यह मुद्दा उठाया।मुझे कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।” उन्होंने कहा कि अमेरिका रणनीतिक लिहाज से इस अहम जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाना जारी रखेगा। होर्मुज जलडमरूमध्य को वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है। पिछले कुछ महीनों में इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों का सामना करना पड़ रहा है।रूबियो ने पेरिस में पश्चिम एशिया संघर्ष, यूक्रेन युद्ध और अन्य मुद्दों को लेकर जी7 देशों के विदेश मंत्रियों के साथ दो दिन की बातचीत के बाद कहा, “हमने वास्तव में अपने साझेदारों को वैश्विक नौवहन की सुरक्षा के हमारे प्रयासों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया है।” फ्रांस सहित अमेरिका के सहयोगी देशों ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा के लिए ‘माइनस्वीपर’ (बारूदी सुरंग हटाने वाले जहाज) और अन्य सहायता उपलब्ध कराने से पहले लड़ाई को रोकना होगा। रूबियो ने स्थिति “विकट दुविधा” वाली स्थिति बताया। उन्होंने कहा, “हमारे सामने एक चुनौती यह भी है कि कुछ देश कहते हैं कि जब संघर्ष का कोई खतरा नहीं रह जाएगा, तब वे जहाजों की सुरक्षा के लिए अपनी सेनाएं उपलब्ध कराने को तैयार हैं।” रूबियो ने कहा, “हमें लगता है कि जहाजों की सुरक्षा करना पूरी दुनिया के हित में है, क्योंकि अमेरिका को वहां से कोई तेल नहीं मिलता है।” उन्होंने कहा, “इन देशों को आगे आना चाहिए।मुझे लगता है कि कुछ देश इस बारे में सोच रहे हैं।” रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में त्रिपक्षीय वार्ता शुरू होने के बीच जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को फ्रांस में यूक्रेन के विदेश मंत्री के साथ बैठक की। यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा मंगलवार को पेरिस में सबसे पहले रूबियो के साथ बातचीत की। इसके बाद वह फ्रांस के विदेश मंत्रालय पहुंचे, जहां उन्होंने जी-7 के सभी सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की।हालांकि, इनमें से किसी भी नेता ने बातचीत के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की। बाद में अमेरिकी विदेश विभाग ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने “रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत, ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा सहयोग” पर चर्चा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    France में Vikram Misri ने आर्थिक सुरक्षा और साइबर मुद्दों पर की अहम चर्चा
    Next Article
    पूर्व PM Sheikh Hasina के पास मौत की सजा भुगतने के सिवा कोई कानूनी रास्ता नहीं: मुख्य अभियोजक

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment