Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर यात्रियों की भीड़ के लिए जौनपुर डिपो तैयार:परिवहन निगम चलाएगा 22 अतिरिक्त बसें

    9 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जौनपुर डिपो ने यात्रियों को आरामदायक सफर उपलब्ध कराने के लिए 20 से 22 अतिरिक्त बसें तैयार रखी हैं। इन तैयारियों में बसों का मरम्मत कार्य शामिल है। इसके साथ ही लंबे रूटों के लिए भी योजना बनाई जा रही है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जौनपुर डिपो इंचार्ज बीके सिंह ने बताया कि होली पर यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि लोकल मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा, जिसके लिए 20 से 22 बसें तैयार रखी गई हैं। वर्तमान में जौनपुर डिपो के पास कुल 105 बसों का बेड़ा है। इन बसों का संचालन लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, मिर्जापुर, शाहगंज और आजमगढ़ जैसे विभिन्न मार्गों पर किया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में कार कारोबारी ने 98 लोगों से 4.61 करोड़:सरकारी दफ्तरों में कार किराए पर लगाने का दिया था झांसा
    Next Article
    गोंडा बार एसोसिएशन चुनाव में रवि चंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष बने:सुनील पांडेय महामंत्री, श्रीभगवान पांडेय कोषाध्यक्ष चुने गए, सत्यम दुबे और उमेश प्रताप सिंह बने कनिष्ठ उपाध्यक्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment