Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा एसपी ने कहोबा चौकी प्रभारी को निलंबित किया:लगातार चोरी और रात्रि गश्त में लापरवाही पर हुई कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश भी दिए

    1 day ago

    1

    0

    गोंडा में लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की घटनाओं के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सख्त रुख अपनाया है। रात्रि गश्त में लापरवाही के आरोप में एसपी ने सोमवार तड़के करीब 12:30 बजे मोतीगंज थाना क्षेत्र की कहोबा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुधीर कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। फिलहाल चौकी पर नए प्रभारी की तैनाती नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, कहोबा चौकी प्रभारी पर रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने का आरोप है। क्षेत्र में चोरी और नकबजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। बीते 22 और 23 अक्टूबर की रात कहोबा, नेवादा और कुंदरूखा गांव के अलावा एक देशी शराब की दुकान में भी चोरी हुई थी। इन घटनाओं के बाद चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गई। खुलासे के लिए गठित की गईं कई टीमें एसपी अभिषेक झा ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए मोतीगंज थाने में मुकदमे दर्ज किए गए हैं और कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश मोतीगंज थानाध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता ने बताया कि चोरी की सभी घटनाओं में मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। खुलासे के लिए कई टीमें काम कर रही हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। उन्होंने जल्द घटनाओं का खुलासा करने की बात कही। थानाध्यक्ष के अनुसार, पुलिसकर्मियों को रात में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वह खुद भी लगातार रात्रि गश्त कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में PET के लिए 13 केंद्रों पर सख्ती:आभूषण, माला और धागे उतरवाए, 200 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी की दुकानें बंद
    Next Article
    बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए स्टार तेज गेंदबाज नाहिद राणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment