Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा के 151 केंद्रों पर हाईस्कूल की चित्रकला परीक्षा आज:48 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 3 अतिसंवेदनशील घोषित; CCTV से निगरानी

    6 hours ago

    1

    0

    गोंडा में 151 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल चित्रकला परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली में 48 हजार से अधिक परीक्षार्थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा देंगे। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखने को मिली और केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। चित्रकला परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को पेन, पेंसिल और रंग जैसी आवश्यक सामग्री ले जाने की अनुमति दी गई है, जबकि अन्य किसी वस्तु को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से निगरानी सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार की जा रही है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से भी सभी केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। गोंडा जिले को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, इसलिए नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त व्यवस्थापक तैनात परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी ड्यूटी पर मौजूद हैं। STF और LIU भी रख रहे नजर इस बार यूपी एसटीएफ और स्थानीय एलआईयू विभाग भी जिले के सभी 151 परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाए हुए है। जिला प्रशासन ने 14 केंद्रों को संवेदनशील और तीन केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया है, जहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। पांच सचल दल कर रहे निगरानी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि हाईस्कूल के छात्रों की चित्रकला परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए पांच सचल दल बनाए गए हैं, जो परीक्षा के दौरान लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेट देखने गये युवक का मिला शव, हत्या का आरोप:शव सड़क पर रखकर किया हंगामा, पुलिस के समझाने पर हुए शांत
    Next Article
    हत्या के 6 दोषियों को 10 साल कैद:बलिया कोर्ट ने सुनाई सजा, 91 हजार का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment