Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेट देखने गये युवक का मिला शव, हत्या का आरोप:शव सड़क पर रखकर किया हंगामा, पुलिस के समझाने पर हुए शांत

    5 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के सारनाथ थानाक्षेत्र के रजनहिया निवासी सतीश पटेल (25) का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सतीश का शव सुबह लावारिस हालत में शराब ठेके के पास पड़ा मिला था। जिसे पुलिस ने एक्सीडेंटल मौत मानते हुए लावारिस में शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा था। शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को शव सौंपा गया। देर शाम परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम का प्रयास किया पर मौके पर पहुंचे एसीपी विदुष सक्सेना ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। एसीपी ने बताया की हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। साथ ही परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इसपर भी जांच की जा रही है। बगल के गांव में गया था मैच देखने सतीश के पिता अशोक ने बताया - 8 मार्च को टी-20 वर्ल्डकप मैच देखने के लिए सतीश बगल के गांव में अपनी बाइक से गया था। रात में वह घर नहीं आया। सुबह उसका भाई विजय घर से निकला तो कुछ दूरी पर स्थित शराब ठेके के पास उसकी बाइक मिली जहां खून बिखरा हुआ था। इसपर सूचना हमें मिली तो हम लोग थाने पहुंचे। एक्सीडेंटल मौत अशोक ने बताया - यहां पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंटल मौत है। शव मोर्चरी में रखा है। इसके बाद जरूरी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। शव देर शाम परिजनों को मिला था। रजनहिया शव पहुंचने पर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क पर लाकर सतीश का शव रख दिया। सूचना पर मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गयी। एसीपी ने समझाकर कराया शांत मौके पर पहुंचे एसीपी विदुष सक्सेना ने ग्रामीणों और परिजनों से बात की और समझाकर जाम समाप्त कराया । एसीपी ने बताया - हम जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया एक्सीडेंटल मौत का मामला है। पिता ने हत्या की बात कहते हुए तहरीर दी है। हम दोनों पहलुओं पर जांच कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छोटा और बड़ा इमामबाड़ा कल बंद रहेंगे:रमजान के चलते फैसला, पर्यटकों के लिए बंद किए गए गेट
    Next Article
    गोंडा के 151 केंद्रों पर हाईस्कूल की चित्रकला परीक्षा आज:48 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 3 अतिसंवेदनशील घोषित; CCTV से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment