Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में अंतरजनपदीय लुटेरा गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार:जेवरात-नकदी बरामद, महिलाओं को निशाना बनाकर करते थे लूट

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत पुलिस ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अंतरजनपदीय लुटेरा गिरोह का खुलासा किया है। एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बुधवार को खुलासा किया। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बीसलपुर के नेतृत्व में करेली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। लदपुरा गांव जाने वाली सड़क पर भदेगकंजा तिराहे के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामू उर्फ रामचंद्र, श्याम उर्फ श्यामू और कय्यूम उर्फ झब्बू के रूप में हुई है। लूटा गया माल और बाइक बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 कुंडल (पीली धातु), 15,200 रुपए नकद, 3 मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिलें- स्प्लेंडर, अपाचे और होंडा शाइन बरामद की हैं। पूछताछ में बदमाशों ने पीलीभीत के करेली, बिलसंडा और बरखेड़ा क्षेत्रों के साथ-साथ बरेली के क्याोलड़िया और नवाबगंज थाना क्षेत्रों में भी लूट की कई घटनाएं करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, गिरोह सुनसान रास्तों पर महिलाओं को निशाना बनाकर उनके कुंडल लूटता था। मुख्य आरोपी पर कई मुकदमे गिरफ्तार आरोपियों में रामू उर्फ रामचंद्र एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ बरेली और पीलीभीत के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, मारपीट और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब आठ गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उन लोगों की भी जांच कर रही है, जो इन लुटेरों से लूटा हुआ सामान खरीदते थे। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 5,248 परीक्षार्थियों ने छोड़ी हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा:विज्ञान, रसायन, समाजशास्त्र और संगीत की परीक्षा में अनुपस्थित रहे छात्र
    Next Article
    इटावा में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:परिजनों ने करंट लगने का आरोप लगाया, दुकान पर काम करने गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment