Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 59 पुलिसकर्मियों का तबादला:SP ने किए आरक्षी, रूपाली गुप्ता मॉनिटरिंग सेल भेजी गईं

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने देर रात बड़े पैमाने पर 59 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इनमें आरक्षी, मुख्य आरक्षी और महिला आरक्षी शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने थानों और कार्यालयों में पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार, आरक्षी संजय कुमार तिवारी को कोतवाली नगर, रूपाली गुप्ता को मॉनिटरिंग सेल, संदीप कुमार सिंह को कोतवाली नगर और नीलम यादव को कोतवाली नगर भेजा गया है। जयप्रकाश, राकेश कुमार यादव और धर्मेंद्र गौड़ को कोतवाली देहात में नई तैनाती मिली है। उदय भानु मिश्रा को क्षेत्राधिकारी कार्यालय मनकापुर, ऋषि कुमार, संजीव कुमार गौड़ और अखिलेश कुमार यादव को थाना मनकापुर भेजा गया है। अभिषेक दीक्षित और सौरभ दुबे को सीसीटीएनएस थाना धानेपुर, श्रीचंद्र शर्मा और भीम नारायण पासवान को न्यायालय सुरक्षा में तैनात किया गया है। विनय कुमार वर्मा को क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय और राजेश कुमार को न्यायालय सम्मन सेल में स्थानांतरित किया गया है। इसके अतिरिक्त, शैलेश प्रताप चौहान, वंदना चौहान और चंद्रशेखर मौर्य को खोडारे भेजा गया है। राजेश प्रसाद, विकास कुमार गौड़, बैजनाथ गौड़ और नरेंद्र कुमार चौधरी को थाना छपिया में तैनाती मिली है। जान मोहम्मद और घनश्याम यादव को थाना उमरी बेगमगंज, किरण सरोज को नफीस सेल, कमलेश यादव को ए.एच.टी.यू थाना गोंडा, अनिल कुमार को पारपत्र शाखा गोंडा और अंकुर पांडे को क्षेत्राधिकारी कार्यालय कर्नलगंज में स्थानांतरित किया गया है। अन्य तबादलों में, आरक्षी राम अनिल शर्मा और किरण को क्षेत्राधिकारी करनैलगंज, कमल सिंह को थाना करनैलगंज, अनिल कुमार यादव को कौड़िया और मनोज कुमार निगम को अभियोजन कार्यालय भेजा गया है। सुनील कुमार त्रिपाठी और सूर्य प्रकाश यादव को इटियाथोक, सुनील कुमार को वजीरगंज, लालू पटेल, राकेश कुमार और शेषनाथ सिंह को नवाबगंज में नई जिम्मेदारी मिली है। सुकांत सिंह को क्षेत्राधिकारी कार्यालय लाइन, प्रियंका गौड़ को पुलिस लाइन, शिवकुमार गौतम को मॉक सेल, महेंद्र भारती को डीसीआरबी शाखा, सत्येंद्र कुमार यादव को थाना धानेपुर और सुनील यादव प्रथम को थाना कौड़िया में तैनात किया गया है। सुरेश कुमार गुप्ता को थाना खरगूपुर, धनंजय सिंह और अतुल कुमार सिंह को थाना परसपुर में स्थानांतरित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ रहीं 3 लड़कियां बेहोश हुईं:4 राउंड लगाकर गिरीं, लखनऊ छावनी में शामिल हो रहीं 1000 बेटियां
    Next Article
    3.5 लाख संदिग्ध मतदाताओं को नोटिस:मैपिंग डेटा पर संदेह, बीएलओ घर जाकर जांच कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment