Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ रहीं 3 लड़कियां बेहोश हुईं:4 राउंड लगाकर गिरीं, लखनऊ छावनी में शामिल हो रहीं 1000 बेटियां

    7 hours ago

    1

    0

    महिला अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ रहीं कई लड़कियां गिर गईं। उनमें से 3 लड़कियां बेहोश हो गईं। उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। लड़कियों को 8 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी थी। भर्ती रैली लखनऊ छावनी के एएमसी सेंटर एंड कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में हो रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 1000 अभ्यर्थी हिस्सा ले रही हैं। देखिए 6 तस्वीरें… तड़के 4 बजे से रिपोर्टिंग अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देश के अनुसार तड़के 4 बजे रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले ही पहुंच गईं। तड़के 4 बजे रिपोर्ट दिया। दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हुई। दस्तावेज सत्यापन के बाद शुरू हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा अभ्यर्थियों की लंबाई, शारीरिक मानक जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद दौड़ सहित अन्य शारीरिक परीक्षण कराए जा रहे हैं। सेना अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी है। मेरिट के आधार पर ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को रैली नोटिफिकेशन और एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों के अनुसार सभी मूल दस्तावेज साथ लाने की अनिवार्यता है। ऑनलाइन CEE पास करने वालों को मिला मौका इस भर्ती रैली में केवल वे अभ्यर्थी शामिल हो रही हैं, जिन्होंने जुलाई 2025 में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) पास किया था। चयनित अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर अलग से एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। यह रैली उत्तर प्रदेश में आयोजित भर्ती श्रृंखला की छठी कड़ी है। इसमें दोनों राज्यों के सभी जिलों से लगभग 1,000 शॉर्टलिस्ट की गई महिला उम्मीदवारों ने हिस्सा ले रही हैं। ----------------- यह खबर भी पढ़िए… गोरखपुर में अभिलिप्सा ने दो घंटे में 30 गाने गाए:शंख बजाकर शुरू किया गाना, फ्लैश लाइट जलाकर झूमे फैंस, देखें VIDEO गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अभिलिप्सा पंडा पहुंचीं। उनके कार्यक्रम को लेकर पहले से ही फैंस में जबरदस्त उत्साह था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में सपा जिलाध्यक्ष के लिए जंग तेज:पीडीए समीकरण को ध्यान में रख मजबूत और सर्व स्वीकार्य चेहरे की तलाश
    Next Article
    गोंडा में 59 पुलिसकर्मियों का तबादला:SP ने किए आरक्षी, रूपाली गुप्ता मॉनिटरिंग सेल भेजी गईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment