Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में अधिवक्ता हत्याकांड का VIDEO आया सामने:दो गुटों में जमकर चल रहे लाठी डंडे, पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में हुए हाईकोर्ट अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा हत्याकांड से जुड़े वायरल वीडियो की जांच करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने तेज कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में करनैलगंज कोतवाली पुलिस जुटी हुई है। यह हत्याकांड रविवार को हुआ था पुलिस अब वायरल वीडियो में दिख रहे दोनों गुटों के लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ कर रही है। घटना के समय ये लोग किन परिस्थितियों में वहां मौजूद थे, किसके बुलाने पर आए थे, और लाठी-डंडे लेकर खेतों में क्यों खड़े थे, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतक अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा के भतीजे विश्वास मिश्रा ने चार नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है अब पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है। वायरल वीडियो अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकता है। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों गुटों की ओर से घर के सदस्यों के अलावा कुछ बाहरी लोग और रिश्तेदार भी लाठी-डंडे लेकर मौके पर मौजूद थे। तस्वीरें देखिए… मृतक अधिवक्ता के बड़े बेटे ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से मांग की थी कि मुकदमा दर्ज कराते समय वे कुछ आरोपियों के नाम भूल गए थे। उन्होंने उन नामों को शामिल करने और वायरल वीडियो की विस्तृत जांच की मांग की थी। एसपी विनीत जायसवाल ने अभिषेक मिश्रा की मांगों पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है ताकि अज्ञात आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद जिला न्यायालय 28 फरवरी को खुला रहेगा:मकर संक्रांति अवकाश की भरपाई के लिए होगा न्यायिक कार्य
    Next Article
    पूर्वांचल विवि में फर्जी दस्तावेजों की शिकायतों की जांच शुरू:संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का होगा सत्यापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment