Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में अवध केसरी सेना प्रमुख, उनकी टीम हाउस अरेस्ट:दिल्ली जाने से पहले रोका, UGC के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होना था

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में आज अवध केसरी सेना प्रमुख ठाकुर नीरज सिंह और उनकी टीम को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले यूजीसी कानून विरोधी प्रदर्शन में शामिल होने से पहले ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। यह कार्रवाई 8 मार्च को होने वाले प्रदर्शन से पहले की गई है। दोपहर 12:00 बजे से ही इन लोगों को हाउस अरेस्ट करके रखा गया है। गोंडा जिले के खिरिया गांव निवासी ठाकुर नीरज सिंह अपनी पूरी टीम के साथ दिल्ली जा रहे थे। वजीरगंज थाने और डुमरियाडीह चौकी पुलिस ने उन्हें दोपहर 12 बजे से ही उनके घर पर रोक दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय संयोजक संतोष सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अमित मिश्रा, ब्लॉक महामंत्री बृजेश और राष्ट्रीय महामंत्री नील ठाकुर सहित पूरी टीम को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी गई। अवध केसरी सेना प्रमुख ठाकुर नीरज सिंह ने एक वीडियो जारी कर इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूजीसी का नया कानून संविधान के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस का इस्तेमाल कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। नीरज सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उन्हें दिल्ली के जंतर मंतर जाने दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें नहीं जाने दिया गया, तो वे एक बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने दोहराया कि उनकी पूरी टीम को दोपहर से ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। किसी को भी बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरीके से पूरे देश में विरोध हुआ सुप्रीम कोर्ट ने नियम पर रोक लगा दिया है लेकिन सरकार ने अभी तक इस नियम को खत्म करने का कोई बयान नहीं दिया है। यह कानून अगर बन जाएगा तो हमारे समाज के अंदर फिर से भेदभाव पैदा होगा और लोग एक दूसरे के साथ भेदभाव पैदा करेंगे इसीलिए यह कानून खत्म होना चाहिए। दिल्ली के जंतर मंतर पर इस कानून के खत्म करने को लेकर के एक बड़ा प्रदर्शन होना है। उसी में हम लोगों को जाना था किसी जाति को लेकर किसी मजहब को लेकर कोई भी धरना प्रदर्शन वहां पर नहीं था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में डीएम की कार के आगे लेटी महिलाएं:चकमार्ग विवाद पर 200 ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस पर महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट का आरोप
    Next Article
    ट्रॉली-बैग छूने पर युवती ने युवक को जड़े कई थप्पड़...VIDEO:चंदौली में नाखूनों से भी खरोंचा; बोली- छेड़खानी करते हो थाने में बंद करा दूंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment