Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में डीएम की कार के आगे लेटी महिलाएं:चकमार्ग विवाद पर 200 ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस पर महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के मेजा तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक विवेक चन्द्र यादव को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि अपनी फरियाद अनसुनी देख दर्जनों महिलाएं और पुरुष जिलाधिकारी की गाड़ी के सामने लेट गए। यह मामला ग्राम रामनगर (शिववंशराय का पूरा) से संबंधित है। ग्रामीण चकमार्ग संख्या 1820 पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को लेकर पिछले कई सालों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। इस अवैध कब्जे के कारण गांव के लगभग 400 लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसीलदार न्यायालय ने 15 अप्रैल 2025 को ही बेदखली का आदेश जारी कर दिया था, लेकिन प्रशासन इसे लागू कराने में विफल रहा है। उन्होंने राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों पर विपक्षी से सांठगांठ कर मामले को जानबूझकर लटकाने का आरोप भी लगाया। जिलाधिकारी की गाड़ी रोके जाने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और महिला दरोगाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर लेटी महिलाओं को हटाया। इस कार्रवाई से ग्रामीण और भड़क गए और तहसील गेट पर 'पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद' तथा 'भ्रष्ट अफसरशाही नहीं चलेगी' के नारे लगाने लगे। प्रदर्शन की उग्रता देख पुलिस अधीक्षक विवेक चन्द्र यादव ने मौके पर मौजूद मातहतों और राजस्व कर्मियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पूछा कि जब आदेश हो चुका है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने भी मामले की फाइल तलब करते हुए स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। एक फरियादी ग्रामीण ने अपनी हताशा व्यक्त करते हुए कहा, "हम थक चुके हैं, अब या तो हमें न्याय चाहिए या हमारी लाश पर से गाड़ी गुजार दी जाए।" ग्रामीणों का कहना है कि समाधान दिवस के नाम पर केवल खानापूर्ति और तारीख पर तारीख मिलने से उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में डिप्टी सीएम केशव ने खेली फूल की होली:सरस महोत्सव में पत्नी के साथ बरसाए फूल, राधा-कृष्ण बने कलाकारों के साथ थिरके
    Next Article
    गोंडा में अवध केसरी सेना प्रमुख, उनकी टीम हाउस अरेस्ट:दिल्ली जाने से पहले रोका, UGC के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होना था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment