Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर मोबाइल शोरूम में चोरी, VIDEO:2 नकाबपोश बदमाश 2 मिनट में उठा ले गए लाखों का सामान, कैमरे से मुंह छिपाते रहे

    16 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में वीवो मोबाइल शोरूम से लाखों का सामान चोर झोले में भरकर उठा ले गए। पादरी बाजार पुलिस चौकी से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर यह घटना हुई। शोरूम के मालिक ने बताया कि लाखों रुपये के मोबाइल चोरी हुए हैं। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने में जुट गई है। नकाबपोश चोर कैमरे से मुंह दिपाते दिख रहे हैं। जांच में सामने आया है कि चोर शोरूम के शटर में लगा ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किए हैं। जानिए पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार पुलिस चौकी के पास स्थित वीवो मोबाइल शोरूम में शनिवार भोर में 2 चोर घुस गए। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद हो गई। जिसमे साफ दिख रहा है कि दो नकाबपोश चोर झोले में मंहगे मोबाइल भर रहे हैं। इसके बाद कैश काउंटर भी खोलकर चेक कर रहे हैं। शोरूम मालिक अभिषेक कुमार सिंह का कहना है कि 30 से अधिक मोबाइल चोरी हुए हैं। जिनकी कीमत लगभग 18 से 20 लाख होगी। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान केनरा बैंक के सामने स्थित है। सुबह घटना की जानकारी होने पर शाहपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने के साथ ही उनके आने-जाने के रास्ते का भी पता लगाने में जुटी है। पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित मोबाइल शोरूम में लाखों रुपये की चोरी होने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। व्यापारियों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर नाराजगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में अखिलेश यादव बोले:भाजपा सरकार में महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ी, युवा रोजगार के लिए भटक रहा
    Next Article
    गोंडा में घाघरा फिर उफान पर:खतरे के निशान से 4 सेमी ऊपर; 10 से ज्यादा गांवों पर बाढ़ का खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment