Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में होली से पहले पुलिस प्रशासन अलर्ट:एसपी ने फोर्स के साथ किया शहर में फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने होली और रमजान के त्योहारों से पहले शहर में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया है। इसका उद्देश्य शांति और सौहार्द बनाए रखना तथा लोगों में सुरक्षा का एहसास कराना था। पुलिस प्रशासन ने त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। एसपी जायसवाल ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने बाजारों में खरीदारी कर रहे लोगों से बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और सभी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर भी जोर दिया गया, ताकि खरीदारी करने वालों को परेशानी न हो। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शराब के नशे में माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा भीड़भाड़ वाले और अति संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से लगातार नजर रखी जा रही है। इसका उद्देश्य होली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि होलिका दहन, होली और रमजान के पवित्र महीने को ध्यान में रखते हुए गोंडा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की जा रही है, शांति समिति की बैठकें संपन्न हो चुकी हैं और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ​जो संवेदनशील हमारे इलाके हैं, जहा से शोभायात्राएं निकलनी हैं, वहाँ ड्रोन कैमरों से भी लगातार नजर रखी जा रही है। हमारी सोशल मीडिया सेल भी लगातार एक्टिव है और 24 घंटे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी की जा रही है। जो आगामी हमारे प्रमुख त्योहार हैं होलिका दहन और होली का त्योहार है, और रमजान का महीना भी चल रहा है। इन्हीं त्योहारों के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई है। जो स्थानीय हमारे यहाँ के व्यापारी हैं, आयोजक हैं, विभिन्न जगहों पर जहाँ होलिकाएं रखी गई हैं, उन लोगों से वार्ता की गई है। उनके कार्यक्रमों के संबंध में उनसे चर्चा की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में बहन के बॉयफ्रेंड की गोली मार कर हत्या:स्टेटस लगाया- बंदा मारकर आया; लड़की फंदे पर लटकी
    Next Article
    ईरान में फंसे संभल के 50-60 छात्र सुरक्षित:परिजनों ने भारत सरकार से की इंडिया लाने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment