Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान में फंसे संभल के 50-60 छात्र सुरक्षित:परिजनों ने भारत सरकार से की इंडिया लाने की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    जनपद सम्भल की नगर पंचायत सिरसी के बड़ी संख्या में छात्र इस समय ईरान में पढ़ाई कर रहे हैं। ईरान में जारी युद्ध के हालात के कारण इन परिवारों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, अब तक मिली जानकारी के अनुसार, अधिकतर छात्र सुरक्षित हैं और समय-समय पर अपने परिजनों के संपर्क में बने हुए हैं। नगर पंचायत सिरसी निवासी मोहम्मद अब्बास जैदी ने बताया कि कस्बे के लगभग 50-60 छात्र ईरान में मौजूद हैं। ये छात्र इंजीनियरिंग, डॉक्टरी और इस्लामिक स्टडीज की पढ़ाई कर रहे हैं। इस्लामिक स्टडीज के अधिकांश छात्र कुम में हैं, जबकि कुछ तेहरान, इस्फ़हान और मशहद जैसे शहरों में अध्ययनरत हैं। जैदी ने यह भी बताया कि ईरान में इंटरनेट की गति धीमी है, लेकिन मैसेज के जरिए छात्रों की खैरियत मिलती रहती है। जिनसे भी बात हुई है, वे फिलहाल सुरक्षित हैं। मिस्बाह नामक एक अन्य परिजन ने बताया कि उनके परिवार के तीन सदस्य ईरान में हैं, जिनमें दो बेटियां एमबीबीएस कर रही हैं और एक बेटा धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर रहा है। उन्होंने हाल ही में छात्रों से बात की है और वहां के हालात सामान्य बताए गए हैं। मिस्बाह ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि सरकार को न्याय का साथ देना चाहिए और मौजूदा हालात पर गंभीर रुख अपनाना चाहिए। रिटायर्ड शिक्षक खुर्शीद अनवर ने बताया कि उनके बेटे मोहम्मद फ़राज़ ज़ैदी को ईरान गए लगभग साढ़े चार साल हो चुके हैं। वे शिया मौलवी की धार्मिक पढ़ाई कर रहे हैं और उनका साढ़े पांच साल का कोर्स अंतिम चरण में है। खुर्शीद अनवर ने बताया कि इस समय इंटरनेट पूरी तरह बंद है, लेकिन कभी-कभी फोन पर बात हो जाती है। उनके बेटे का सुबह 5 बजे फोन आया था, जो कुम में हैं। उन्होंने बताया कि वहां के हालात फिलहाल नियंत्रित हैं, हालांकि युद्ध की वजह से माहौल में बेचैनी और गम का अनुभव किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में होली से पहले पुलिस प्रशासन अलर्ट:एसपी ने फोर्स के साथ किया शहर में फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
    Next Article
    रामपुर जिला अस्पताल में एडी हेल्थ का निरीक्षण:होली की तैयारियों को लेकर डॉक्टरों को दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment