Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में जमीन पैमाइश के दौरान लेखपाल से मारपीट:ग्राम समाज की जमीन पर, कट्टा दिखाकर खसरा फाड़ने का आरोप, 9 पर केस

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में ग्राम समाज की जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल मनीष कुमार और उनके सहयोगी अंकुर के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की गई। आरोप है कि दीपक मिश्रा, जनक लाल तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, ज्ञानेंद्र तिवारी और चार अज्ञात व्यक्तियों ने यह घटना की। लेखपालों ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने कट्टा दिखाकर खसरा फाड़ने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खरगूपुर पुलिस ने पांच नामजद और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। लेखपाल मनीष कुमार और अंकुर ने बताया कि वे ग्राम प्रधान की शिकायत पर जमीन की पैमाइश कर रहे थे। इसी दौरान दीपक मिश्रा मौके पर पहुंचे और जनक लाल तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, ज्ञानेंद्र तिवारी तथा चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर अवैध कब्जे को लेकर धमकी देने लगे। लेखपालों के अनुसार, जब उन्होंने आरोपियों को रोका तो उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने अवैध असलहे का डर दिखाकर खसरा फाड़ने का प्रयास किया। खरगूपुर थाना अध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि लेखपाल मनीष कुमार और अंकुर ने एसडीएम से अनुमति लेकर तहरीर दी है। पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कर रही है और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जांच रिपोर्ट-सरकारी जमीन पर बना रखी थी मेयर ने बाउंड्री:CM के ड्रीम प्रोजेक्ट में आड़े आने पर चला था बुलडोजर;मेयर ने प्रशासन पर लगाए थे आरोप
    Next Article
    मेडिकल कॉलेज में मरीजों का खाना भट्टी पर बन रहा:कैंटीन संचालक बोले- 500 मरीजो के लिए रोटी सिलेंडर और सब्जी भट्ठी पर बना रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment