Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में 446 अपात्रों के राशनकार्ड निरस्त:पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों पर हुई कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले 446 अपात्र राशनकार्ड धारकों के कार्ड रद्द कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले किसानों की सूची के सत्यापन के बाद की गई है। भारत सरकार से प्राप्त सूची में 480 ऐसे राशनकार्ड धारक शामिल थे, जिनके पास पांच एकड़ से अधिक भूमि होने की जानकारी मिली थी। इस रिपोर्ट के आधार पर सत्यापन शुरू किया गया, जिसमें 3054 पात्र और 446 अपात्र पाए गए। पूर्ति निरीक्षकों ने अपनी सत्यापन रिपोर्ट में बताया कि जिन कार्डधारकों की भूमि शुरू में पांच एकड़ दर्शाई गई थी, उनमें हिस्सेदारी के कारण भूमि का दायरा कम हो गया था। इसी आधार पर 446 राशनकार्ड निरस्त किए गए। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) संतोष विक्रम शाही ने बताया कि जांच के बाद 446 राशनकार्ड निरस्त किए गए हैं। अपात्रों के नाम सूची से हटाने के साथ ही, पात्र व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही जोड़ा जाएगा। इस प्रक्रिया से उन जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा, जिन्होंने राशनकार्ड के लिए आवेदन किया हुआ है। केंद्र सरकार ने कुल 3480 कार्डधारकों की सूची सत्यापन के लिए सौंपी थी। जौनपुर जिले में कुल 2,077 सस्ते राशन की दुकानें हैं, जहाँ 2,54,72 अंत्योदय कार्डधारक और 7,08,238 पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं। विभिन्न ब्लॉकों में अपात्र पाए गए कार्डधारकों की संख्या इस प्रकार है: करंजाकला में 4, केराकत में 30, जलालपुर में 22, बक्शा में 1, बरसठी में 51, बदलापुर में 48, मड़ियाहूं में 109, महराजगंज में 18, मुंगराबादशाहपुर में 1, मुफ्तीगंज में 43, रामनगर में 13, रामपुर में 85, शाहगंज में 15। सिकरारा और सुइयाकला ब्लॉक में कोई अपात्र नहीं पाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में LPG गैस सिलेंडर, KYC को लेकर भारी भीड़:कई एजेंसियों पर गैस उपलब्ध नहीं, एजेंसियों ने चिपकाए पोस्टर, पुलिस बल तैनात
    Next Article
    संभल मस्जिद मामला- HC ने DM-SP पर की सख्त टिप्पणी:20 लोगों की नमाज अनुमति याचिका पर आज फिर सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment