Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी:4 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया जिला, कंट्रोल रूम से होगी मॉनीटरिंग

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं कल, 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं जिले के 151 परीक्षा केंद्रों पर कुल 96,000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रथम पाली में हाईस्कूल के 50,375 परीक्षार्थी हिंदी की परीक्षा देंगे,जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के 45,618 परीक्षार्थी सामान्य हिंदी का पेपर देंगे। यह परीक्षा 12 मार्च तक चलेगी। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे जिले को 4 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचा दिए गए हैं। इन्हें डबल लॉक में रखा गया है, जिसकी चाबियां सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों के पास हैं। परीक्षा के लिए परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों को मिलाकर कुल 4,700 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक जिला स्तरीय सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां 10 कंप्यूटरों के माध्यम से सभी 151 परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। इस बार भी गोंडा जिले को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा के लिए अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर यूपीएस (स्थानीय अभिसूचना इकाई) की भी नजर रहेगी। जिला प्रशासन ने 17 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किया है, जहां विशेष निगरानी की जाएगी। कक्ष निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका में पैसे पाए जाते हैं, तो संबंधित परीक्षार्थी के साथ-साथ कक्ष निरीक्षक पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल हमारे 191 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षार्थियों को किसी भी तरह से तनाव लेने की जरूरत नहीं है आराम से सभी बच्चे परीक्षा केंद्र पहुंच कर के परीक्षा दें। जो भी हमारे अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र है वहां पर विशेष तौर पर निगरानी की जाएगी। जिला स्तरीय सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाया गया है वहां से भी नजर रखी जा रही है पूरे जिले में 18 फरवरी से 12 मार्च तक नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। वही गोंडा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर रामचंद्र ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए हमारे ऑफिस के मीटिंग हाल में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां पर 10 कंप्यूटर लगाए गए हैं प्रत्येक कंप्यूटर पर 10 परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन किया गया है और यही से सभी परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखी जाएगी। जो हमारे अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र है उन परीक्षा केंद्रों पर यूपी एसटीएफ सहित अन्य एजेंसियों की भी नजर रहेगी। बच्चों से भी मेरी अपील है कि बच्चे तनाव में ना लें यह उनकी आखिरी परीक्षा जीवन की नहीं है बहुत परीक्षा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में भाजपा का प्रशिक्षण महा अभियान शुरू:कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त करने पर जोर
    Next Article
    मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में किशोरी ने तोड़ा दम:6 घंटे तक बेड पर पड़ी रही लाश, शव अकड़ने पर स्टाफ को मौत का पता चला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment