Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा नाबालिग से रेप मामले में आरोपी ने किया सरेंडर:कहा- मुझे साजिश के तहत फंसाया, IG-SP से की जांच की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग से कथित दुष्कर्म और बच्ची के जन्म के मामले में आरोपी अमिताभ तिवारी ने देर रात सरेंडर कर दिया है। अमिताभ तिवारी ने करनैलगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है और सरेंडर करने से पहले अमिताभ तिवारी ने एक वीडियो बयान जारी किया। वीडियो बयान में उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनके ऊपर लगे सारे आरोप झूठे हैं उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके द्वारा कुछ नहीं किया गया है और मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर वह कोतवाली में सरेंडर करने आए हैं। अमिताभ तिवारी ने देवीपाटन रेंज के आईजी और गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने की मांग की है। उन्होंने न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताते हुए इंसाफ मिलने की उम्मीद जताई। दरअसल 15 वर्षीय पीड़िता के पिता ने अमिताभ तिवारी पर आरोप लगाया था कि उसने उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने 22 फरवरी को एक बच्ची को जन्म दिया है। इसके बाद करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने अमिताभ तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। करनैलगंज के कोतवाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके परिवार व पीड़िता से भी पूछताछ की गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है सरेंडर करने से पहले आरोपी ने जो भी बयान जारी किया है उसकी जानकारी हमें नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप:प्रतापगढ़ SP के निर्देश पर पति समेत चार पर केस दर्ज, 9 साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    शाहजहांपुर में स्कूल के बाहर खड़ी बाइक चोरी:चोर ने रैकी कर वारदात को दिया अंजाम, CCTV फुटेज आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment