Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में स्कूल के बाहर खड़ी बाइक चोरी:चोर ने रैकी कर वारदात को दिया अंजाम, CCTV फुटेज आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक बार फिर बाइक चोरी गिरोह सक्रिय हो गया है। चौक कोतवाली क्षेत्र के महमंद गढ़ी मोहल्ले में जनता इंटर कॉलेज के पास खड़ी एक बाइक चोरी हो गई। चोर ने पहले इलाके की रैकी की और फिर मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित आइसक्रीम विक्रेता गौरव पाल ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले कादिर हुसैन से यह बाइक खरीदी थी, लेकिन किसी कारणवश इसे अपने नाम नहीं करा पाए थे। बुधवार को जब वह अपनी बाइक के पास पहुंचे, तो वह वहां नहीं मिली। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एक युवक बाइक के पास काफी देर तक चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर पहले बाइक के इर्द-गिर्द घूमता रहा और आसपास का जायजा लेता रहा। जैसे ही उसे मौका मिला, उसने बाइक का लॉक खोला, उसे स्टार्ट किया और लेकर भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर के साथ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं। उन्होंने पुलिस से अपनी बाइक बरामद करने और चोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा नाबालिग से रेप मामले में आरोपी ने किया सरेंडर:कहा- मुझे साजिश के तहत फंसाया, IG-SP से की जांच की मांग
    Next Article
    38 सड़कों की निविदाओं में अनियमितता के आरोप:अमेठी में 5.60 करोड़ के कार्यों की प्रमुख सचिव से जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment