Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा स्टेशन के पास इलेक्ट्रीशियन का शव मिला:बहराइच जाने के लिए निकला था, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाया

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा रेलवे स्टेशन के सामने रिक्शा स्टैंड के पास मंगलवार दोपहर 12 बजे इलेक्ट्रीशियन मोहम्मद नौशाद (22) का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। ​मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे राहगीरों ने रिक्शा स्टैंड के पास एक युवक का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ​मृतक की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के तोपखाना (शास्त्री नगर) निवासी मोहम्मद नौशाद (22) के रूप में हुई है, जो निजी तौर पर इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। नौशाद दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई इरशाद अहमद ई-रिक्शा चालक व बाइक मैकेनिक हैं, जबकि पिता मोहम्मद फैयाज फूल बेचने का काम करते हैं। ​मृतक के दोस्त मोहम्मद फैज रजा सिद्दीकी ने बताया कि नौशाद सोमवार रात बहराइच स्थित रिश्तेदारों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। वहां से लौटने के बाद मंगलवार सुबह उसकी मौत की खबर मिली। ​नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शरीर पर जाहिरा तौर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, साथ ही रेलवे स्टेशन मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाइट के 200 रुपए मांगने पर युवक को पीटा:पीलीभीत में दिव्यांग युवक की इलाज के दौरान मौत; परिवार ने हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    महोबा डीएम ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया:प्रभाष कुमार ने वार्ड, ओपीडी और लेबर रूम देखा; बाहर की दवाएं न लिखने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment