Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा डीएम ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया:प्रभाष कुमार ने वार्ड, ओपीडी और लेबर रूम देखा; बाहर की दवाएं न लिखने के निर्देश दिए

    3 hours ago

    1

    0

    महोबा के डीएम प्रभाष कुमार ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, लेबर रूम, इमरजेंसी वार्ड और दवा वितरण कक्ष का जायजा लिया। डीएम ने भर्ती महिला मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को समय पर अस्पताल पहुंचने और मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों से पूछा कि उन्हें समय पर उपचार और दवाएं मिल रही हैं या नहीं। साथ ही चिकित्सकों के व्यवहार और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने अस्पताल परिसर और वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को सभी जरूरी दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाएं। प्रसूता महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल में विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी चिकित्सक मरीजों को बाहर की दवाएं नहीं लिखेगा। सभी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी समय से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार करने और दिए गए निर्देशों का समय से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा स्टेशन के पास इलेक्ट्रीशियन का शव मिला:बहराइच जाने के लिए निकला था, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाया
    Next Article
    आगरा में 31 फीट ऊंचे गोवर्धन महाराज:400 किलो गोबर से तैयार की गई, बेलनगंज में भी 12 फीट ऊंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment