Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाडगेजी महाराज की 150वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित:समाज सुधार के संदेश को अपनाने का आह्वान

    7 hours ago

    1

    0

    अखिल भारतीय संत गाडगे मिशन, उत्तर प्रदेश शाखा अयोध्या के तत्वावधान में संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती के अवसर पर भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संत गाडगे के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवीन्द्र कन्नौजिया एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री रामकुमार कन्नौजिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वक्ताओं ने संत गाडगेजी महाराज के जीवन, उनके समाज सुधार आंदोलन, स्वच्छता अभियान, अंधविश्वास उन्मूलन और मानव सेवा के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि संत गाडगेजी महाराज ने अपना पूरा जीवन गरीबों, वंचितों और शोषितों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने स्वच्छता को धर्म से जोड़ते हुए समाज को साफ-सफाई, शिक्षा और समानता का पाठ पढ़ाया। आज के समय में उनके विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत गाडगे के आदर्शों पर चलकर ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहीद पथ के सर्विस रोड पर कार अग्निकांड:लखनऊ में चलते-चलते धू-धू कर जली PWD से रिटायर्ड अधिकारी की कार, परिवार ने कूदकर बचाई जान
    Next Article
    लखनऊ में चलती कार बनी आग का गोला:इंजीनियर ने परिवार संग कूदकर बचाई जान, 10 फीट ऊंचीं लपटें उठीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment