Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में चलती कार बनी आग का गोला:इंजीनियर ने परिवार संग कूदकर बचाई जान, 10 फीट ऊंचीं लपटें उठीं

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सोमवार शाम शहीद पथ के पास सर्विस लेन में चल रही एक डीजल कार अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार सवार परिवार ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। गाड़ी मालिक राम रतन सिंह ने बताया कि वो PWD से रिटायर्ड इंजीनियर हैं। कार में उनकी पत्नी सुमन लाला सिंह और बेटा आदित्य सिंह सवार थे। परिवार अंसल से वापस घर लौट रहा था। अचानक लाइट बंद हुई शहीद पथ के पास सर्विस लेन में पहुंचते ही अचानक कार की लाइट बंद हो गई। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, गाड़ी के अगले हिस्से से धुआं उठने लगा। खतरा भांपते हुए राम रतन सिंह ने तुरंत गाड़ी रोकी और परिवार के साथ नीचे कूद गए। कुछ ही देर में कार में आग लग गई और देखते ही देखते करीब 10 फीट ऊंचीं लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। पुलिस को सूचना दी। कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। कार डीजल थी और उसका नंबर UP32 ET 7510 है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाडगेजी महाराज की 150वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित:समाज सुधार के संदेश को अपनाने का आह्वान
    Next Article
    अडानी प्लांट कर्मचारी की बस से गिरकर मौत:मिर्जापुर के मड़िहान बाजार में हुआ हादसा, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment