Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शहीद पथ के सर्विस रोड पर कार अग्निकांड:लखनऊ में चलते-चलते धू-धू कर जली PWD से रिटायर्ड अधिकारी की कार, परिवार ने कूदकर बचाई जान

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ शहीद पथ के सर्विस रोड पर रविवार को शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड एसडीओ राम रतन सिंह की चलती कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में 2013 मॉडल स्विफ्ट डिजायर कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि सूझबूझ से परिवार के तीनों सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया। 8:25 बजे पीछे से आई आवाज, धुआं उठता देख मची हलचल राम रतन सिंह, जो पीडब्ल्यूडी से सेक्शन ऑफिसर (एसडीओ) पद से सेवानिवृत्त हैं और 2/130 विजय खंड के निवासी हैं, ने बताया कि शाम करीब 8:25 बजे वह अपनी पत्नी सुमन लता सिंह और बेटे आदित्य सिंह के साथ कार से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि अचानक गाड़ी के पिछले हिस्से से तेज आवाज आई। तभी उनकी पत्नी ने पीछे से धुआं उठता देखा और तुरंत कहा कि गाड़ी में आग लग गई है, तुरंत उतरना चाहिए। परिवार ने बिना देर किए कार रोक दी और तुरंत बाहर निकल आया। सामने रखा सामान निकाला, बाकी सब जलकर राख राम रतन सिंह के मुताबिक, उनके साथ बेटा आदित्य कुमार सिंह भी मौजूद था। तीनों ने तुरंत कार छोड़ दी और सामने रखा कुछ जरूरी सामान बाहर निकाल लिया। हालांकि गाड़ी के अंदर रखा काफी सामान आग की चपेट में आकर जल गया। देखते ही देखते आग ने पूरी स्विफ्ट डिजायर कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। ‘हम लोग सकुशल बच गए, यही सबसे बड़ी बात’ घटना के बाद राम रतन सिंह ने कहा कि कार का जलना दुखद है, लेकिन सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि अगर कुछ मिनट की भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर दमकल और पुलिस पहुंची। आग बुझाने के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाया गया। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नान एक्सपायरी के स्टीकर लगाकर बेच रहे खजूर:मुसलमान बोले- सेहत से खिलवाड़, खाद्य विभाग ने पकड़ा था 50 लाख का एक्सपायर खजूर
    Next Article
    गाडगेजी महाराज की 150वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित:समाज सुधार के संदेश को अपनाने का आह्वान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment