Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:प्रतापगढ़ के युवक की मौत, बुलेट से घर लौट रहा था

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक गाजियाबाद से अपने घर प्रतापगढ़ लौट रहा था। हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र में चंदोई और कपरौल गांव के बीच हुआ। शनिवार को शव की पहचान होने के बाद परिजन बदायूं पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव अपने साथ ले गए। गाजियाबाद की फैक्ट्री में करता था नौकरी मृतक की पहचान प्रतापगढ़ की सदर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला गांव निवासी आदर्श तिवारी (24) के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद में कीटनाशक (पेस्टीसाइड) बनाने वाली एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। शुक्रवार शाम वह अपनी बुलेट बाइक से घर के लिए निकला था। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया इस्लामनगर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने आदर्श की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर तैनात एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद वे बदायूं पहुंचे। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक:नगर आयुक्त बोले- पथ विक्रेताओं के लिए लिए गए निर्णय, पुराने वेंडरों को प्राथमिकता
    Next Article
    LU में हॉस्टल आवंटन के खिलाफ धरने पर बैठे छात्र:3 दिन से कर रहे हैं प्रदर्शन, पात्रों को मेरिट पर हॉस्टल देने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment