Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में कूदे युवक और महिला को नाविकों ने बचाया:30 मिनट में दो घटनाओं से मचा हड़कंप, नाविकों ने दोनों को बचाया

    23 hours ago

    2

    0

    कानपुर के जाजमऊ गंगापुल पर रविवार सुबह 11:30 बजे हड़कंप मच गया, जब 30 मिनट के भीतर एक युवक और एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद नाविकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया। पहली घटना सुबह करीब 11:30 बजे हुई, जब शिवकटरा के शंभू आटा चक्की निवासी टेनरीकर्मी अशोक कुमार ने नशे की हालत में गंगापुल से छलांग लगा दी। पुल के नीचे मौजूद नाविकों ने उसे डूबते देख तत्काल पानी में उतरकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने उसका उपचार कराया और परिजनों को सूचित कर उन्हें सौंप दिया। अशोक ने बताया कि वह काम को लेकर परेशान था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। महिला ने बाइक से उतरकर अचानक गंगा में छलांग लगाई दूसरी घटना पश्चिम सेनपारा निवासी 38 वर्षीय ममता से संबंधित है। उनके पति अनीत कुमार के अनुसार, वह दोपहर 12 बजे अपनी पत्नी को ताबीज बंधवाने के लिए उन्नाव ले जा रहे थे। गंगापुल पर ममता ने चप्पल गिरने का बहाना बनाकर बाइक से उतरकर अचानक गंगा में छलांग लगा दी। ममता ने अपने पति पर आएदिन प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान होने के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। ममता का एक 15 वर्षीय बेटा भी है। नाविकों ने उसे भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नाविक छोटेलाल, पप्पू, चांद, जिब्बी और शब्लू ने बताया कि वे लंबे समय से गंगा किनारे नाव चला रहे हैं और अब तक 500 से अधिक लोगों की जान बचा चुके हैं। नाविकों ने प्रशासन और सरकार से उन्हें आर्थिक मदद या भत्ते की व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि वे लगातार अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाते हैं, लेकिन इसके एवज में उन्हें कोई नियमित सहायता नहीं मिलती। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। इलाज के बाद दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश:ट्यूबवेल-ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी करने वाले पांच शातिर गिरफ्तार
    Next Article
    लखनऊ में डीजे की धुन पर मारपीट:बीट के हिसाब से चलते रहे लात-घूंसे, क्लब का VIDEO सामने आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment